फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   positive and negative reaction on Budget

बजट पर विभिन्न वर्ग के कुछ लोगों की प्रतिक्रिया

Fri, 27 May 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
positive and negative reaction on Budget
बजट को किसी ने सराहा तो किसी ने नकारा
विज्ञापन

महराजगंज। प्रदेश सरकार के बजट पर समाज के हर वर्ग के लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। किसी ने इसे सराहा है तो किसी ने नकारा है। महिलाओं की नजर में महंगाई कम करने के लिए बजट में कोई खास प्रविधान नहीं है। कुछ लोगों ने युवाओं एवं आमजन को निराश करने वाला बजट बताया है। समाज के अन्य वर्ग के लोगों ने बजट को बेहतर बताते हुए सराहना की।
-
इस बजट ने युवाओं और आम जनता को निराश किया है। महंगाई को कम करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। रोजगार के लिए विशेष ध्यान नहीं दिया गया है। बजट में सुरक्षा व्यवस्था, शिक्षा व कृषि आदि सेक्टरों पर फोकस किया गया है। सभी वर्गों के हित के लिए कुछ खास नहीं है।
विज्ञापन

छठ्ठू यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज, महराजगंज
------------------------
बजट में शिक्षा स्वास्थ्य कृषि के साथ-साथ ग्रामीण विकास और युवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। सरकार ने बजट के माध्यम से केंद्र सरकार की संकल्पना आत्मनिर्भर भारत बनाए जाने की दिशा में जोरदार पहल किया है। सरकार ग्रामीण स्तर पर सामान्य जन को मजबूत करने के लिए मनरेगा को बढ़ावा देने, शिक्षा क्षेत्र में मोबाइल और टेबलेट के लिए दो करोड़ युवाओं को चिह्नित करने तथा अभ्युदय योजना अंतर्गत युवाओं को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की व्यवस्था एक सार्थक पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शांति शरण मिश्र, मीडिया प्रभारी, सिटीजन फोरम महाराजगंज
-------------------------
प्रदेश में समग्र विकास के लिए बजट मददगार होगा। इससे उज्जवल भविष्य की रूपरेखा तैयार हुई है। ग़रीब, नौजवान, किसान, व्यापारी श्रमिक महिला और समाज के प्रत्येक तबके का ध्यान रखा गया है। मुफ्त सिंचाई की योजना के लिए सोलर पैनल की व्यवस्था है। गरीब कल्याण योजना के लिए कार्ड जारी होने से लोगों को काफी फायदा होगा।
ओम प्रकाश गुप्त, व्यापारी
------------------
प्रदेश सरकार के बजट में न्यायालय परिसर की सुरक्षा, रोजागार समेत किसान हित पर ध्यान दिया गया। यह सर्वसमाज के लिए हितकारी बजट है। सभी के हितों का ख्याल रखते हुए बजट में प्रविधान किया गया है। शिक्षा से लेकर मजूदरों के हित का भी ख्याल रखा गया है। आने वाले दिनों में इसके सार्थक परिणाम दिखेंगे।
संतोष श्रीवास्तव, अधिवक्ता, दीवानी न्यायालय महराजगंज
------------------------
सरकार को महंगाई नियंत्रित करने के लिए कारगर कदम उठाना चाहिए। रसोइ गैस महंगा है। खाद्य पदार्थ महंगे हैं। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गृहिणियों के हित पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया है। महंगाई से समाज के हर वर्ग के लोग परेशान हैं।

जया पटेल, गृहिणी, सरोजनी नगर
----------------------
यह बजट अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही अनेक नए अवसर बनाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा समेत अन्य क्षेत्रों का विशेष ध्यान है। समाज के हर क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए बजट प्रस्तुत हुआ है। सबका साथ सबके विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार काम कर रही है।
विनय कुमार श्रीवास्तव, सचिव, नगर सहकारी बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed