{"_id":"6298fb7df0dc1f183346a838","slug":"ponds-1-maharajganj-news-gkp439043793","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण के लिए मनरेगा से बनेंगे 367 तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण के लिए मनरेगा से बनेंगे 367 तालाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संरक्षण के लिए मनरेगा से बनेंगे 367 तालाब
- बृजमनगंज में सर्वाधिक 40 एवं धानी में सबसे कम 13 तालाब बनाने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही श्रमिकों के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा से जिले में 367 तालाबों की खुदाई कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बृजमनगंज ब्लॉक को सर्वाधिक 40 तथा धानी ब्लॉक को सबसे कम 13 तालाब की खुदाई कराने का लक्ष्य दिया गया है।
मनरेगा योजना का उद्देश्य जिले के ग्रामीण क्षेत्र मेें विकास की रफ्तार को बढ़ावा देना तथा श्रमिकों को रोजगार के अवसर मुहैया कराना है। अब जब 15 जून से मानसून के आने की संभावना है तो जिले में अधिक से अधिक तालाबों की खुदाई पर जोर दिया जा रहा है। जिम्मेदारों की सोच है कि यदि तालाब समय से निर्मित होंगे तो उसमें वर्षा का जल भी बेहतर ढंग से संरक्षित किया जा सकेगा। जिम्मेदारों ने बृजमनगंज ब्लॉक में सर्वाधिक 40, धानी में सबसे कम 13, घुघली व लक्ष्मीपुर में 20-20, सदर व परतावल में 34-34, मिठौरा मेें 38, नौतनवा में 23, निचलौल में 39, पनियरा व फरेंदा में 37-37 तथा सिसवां में 32 तालाब बनाए जाने का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया है।
------------------------------
जल संरक्षण के दृष्टि से जिले भर में मनरेगा से 367 तालाब बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक 69 तालाबों का निर्माण पूरा करा दिया गया है, जबकि कुछ पर कार्य जारी है।
विज्ञापन
- गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी