फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pond as it is, money spent on paper

Maharajganj News: तालाब वैसे के वैसे, कागज में खर्च हो गए पैसे

Wed, 07 Jun 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 07 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Pond as it is, money spent on paper
शहर के तीन तालाबों के सुंदरीकरण 86 लाख किए गए हैं खर्च
विज्ञापन

मकसद है लोग सुबह और शाम को तालाबों के किनारे का सकें सैर

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के तीन तालाबों को आदर्श बनाने के लिए उसके सुंदरीकरण पर 86 लाख रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन उनकी स्थिति सुधर नहीं पाई। तालाबों में न तो पानी है और न ही प्रकाश आदि की व्यवस्था। इससे शाम के वक्त तालाब के किनारे सैर करने से कतरा रहे हैं। ऐसे में वार्डवासियों के लिए ये तालाब बेमतलब के साबित हो रहे हैं।
नगर के बैकुंठपुर, शास्त्री नगर व आंबेडकर नगर वार्ड के छह हजार से अधिक लोगों को सुबह व शाम अच्छे तरीके से समय व्यतीत करने के लिए इन वार्डों में तालाबों का सुंदरीकरण कराया गया है। बैकुंठपुर वार्ड के तालाब को सबसे पहले सुधारने की पहल हुई। इसके बाद आंबेडकर नगर के तालाब को सुधारने पर जोर दिया गया। शास्त्री नगर वार्ड में बने तालाब को सुधारने की पहल जारी है। इनके निर्माण पर करीब 86 लाख रुपये खर्च किए गए हैं, मगर खर्च किए गए धनराशि के मुताबिक तालाब का सुंदरीकरण नहीं दिख रहा है। सुंदरीकरण तो दूर तालाब इस समय न सिर्फ सूख चुका है, बल्कि उसमें पानी की उपलब्धता के लिए नगर पालिका की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

बैकुंठपुर वार्ड में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बने तालाब स्थल पर लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाए गए हैं। तालाब को एक तरफ से पक्का किया गया है। शेष तीन तरफ से वह कच्ची मिट्टी के सहारे है। आधे हिस्से में पथ प्रकाश की व्यवस्था दिखी। पानी का स्तर कम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर नगर वार्ड में 26.50 लाख रुपये की लागत से बने तालाब के किनारे रेलिंग बनाते हुए लोगों के बैठने आदि की व्यवस्था बनाई गई है। यहां पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। तालाब भी सूखा हुआ है। पानी की उपलब्धता की दिशा में कोई प्रयास नहीं हो रहा है।
शास्त्री नगर वार्ड में करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले तालाब का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। तालाब के किनारे बनने वाले इंटरलॉकिंग का अता-पता ही नहीं है। तालाब में पानी सूख चुका है। उसमें बोटिंग आदि की सुविधा की जानी है, लेकिन जब पानी ही नहीं है तो नाव कहां से चल पाएगी।
...
आंबेडकर नगर में दुकान चलाने वाले विजय चंद्र का कहना है कि तालाब स्थल पर प्रकाश की व्यवस्था के साथ ही पानी की उपलब्धता करा दी जाए तो वहां की रौनक और बढ़ जाएगी। शास्त्री नगर के आदित्य प्रकाश ने बताया कि तालाब को और गहरा करने के साथ ही इंटरलॉकिंग आदि के निर्माण पर जोर देना चाहिए। व्यवस्थाओं को सुधारना चाहिए, ताकि वार्ड के लोगों को उसका लाभ मिल सके। गोरखपुर मार्ग पर रहने वाले इल्ताफ खां ने बताया कि गर्मी के मौसम में तालाबों की महत्ता बढ़ जाती है। लोग सुबह-शाम तालाबों के पास जाकर घूमना-टहलना पसंद करते हैं, लेकिन अधूरी व्यवस्था से उसका लाभ नहीं मिल पाता।

...
कोट
समस्याओं को दूर करने के लिए पालिका तत्पर है। अवर अभियंता के माध्यम से आवश्यकताओं का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में जो भी कमियां सामने आएंगी अथवा बेहतरी के लिए जो भी कार्य आवश्यक होगा, उसे तत्परता के आधार पर कराया जाएगा। नगरवासियों के हितों को सदैव प्राथमिकता दी जाएगी।
-आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed