{"_id":"9376b4b61e398cd6fbbc6d32a3b1d3d9","slug":"politics-is-a-party-to-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"’फरेब की राजनीति करती है भाजपा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
’फरेब की राजनीति करती है भाजपा’
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए सपा मंत्री और पदाधिकारी लग गए हैं। पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे कृषि, कृषिरक्षा, अनुसंधान व चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा अफवाह और फरेब की राजनीति करती है। सपा अपनी बदौलत सत्ता में आई है।
राज्यमंत्री बुधवार को जिले में थे। सिंचाई डाक बंगले में पदाधिकारियों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी को लेकर चर्चा की और रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष यमुना यादव, महासचिव आफाक अहमद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, विधायक सुदामा प्रसाद, उपाध्यक्ष राजेश्वर मणि त्रिपाठी उपस्थित थे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को दिन में चार बजे के करीब विधायक विनोद मणि के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए धोखा व फरेब के बदौलत कुर्सी हथियाने का आरोप लगाया। राज्यमंत्री ने कहा कि सपा अपने कार्यो के बदौलत सत्ता में आती है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बगैर प्रत्याशी घोषित किए चुनाव लड़ रही है। सपा ने सांसद के भतीजे को जीत के लिए रोका। अब अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने से रोकना जिला पंचायत सदस्यों का काम है। चिकित्सा के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेज में मरीजों के सुविधा पर पानी की तरह रकम बहा रही है। दवा के लिए जितने धन की जरूरत होगी सरकार देगी।
एम्स की बात पर राज्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार मामले में शिथिलता बरत कर एम्स को बनारस में बनाना चाहती है। प्रमुख प्रत्याशी के सवाल पर कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रमुख प्रत्याशी की घोषणा जिला कमेटी के मौजूदगी में की जाएगी। सांसद आचार संहिता का खुला उल्लघंन कर रहे हैं आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष सुशील टेबड़ीवाल आदि मौजूद रहे।