फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Politics heats up due to non-declaration of BJP candidate

भाजपा प्रत्याशी घोषित न होने से राजनीति गरमाई

Thu, 24 Jun 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Politics heats up due to non-declaration of BJP candidate
भाजपा प्रत्याशी घोषित न होने से राजनीति गरमाई
विज्ञापन

महराजगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव प्रक्रिया का शंखनाद हो चुका है। 26 जून को नामांकन, 3 जुलाई को मतदान और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित होगा। नामांकन में 24 घंटे शेष हैं। अब तक सत्ताधारी दल भाजपा ने पत्ता नहीं खोला है। जबकि सपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बसपा इस बार अध्यक्ष पद पर चुनाव नहीं लडे़गी। हालांकि जिले के एक कद्दावर भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर स्वयं द्वारा ली गई 27 जिला पंचायत सदस्यों की ग्रुप फोटो वायरल कर अपने समर्थक प्रत्याशी की दावेदारी पेश कर दी है।
जनपद सृजन के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा की मजबूत दखल रही है। जिला पंचायत की चाबी अपने पास रखने वाले भाजपा नेता के सामने इस बार पार्टी हाईकमान ने मुश्किल खड़ी कर दी है। पंचायत चुनाव में सांसद और विधायक के परिवार में टिकट न देने के फैसले से असहज हुए भाजपा नेता ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में विशेष दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं, नतीजा रहा कि सभी चुनावों में जिले में झंडा बुलंद करने वाली भाजपा औधे मुंह गिर गई और 47 सीटों में महज 7 पर ही जीत दर्ज कर पाई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए घमासान शुरू हुआ तो सपा ने सबसे पहले अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया। भाजपा से दो सीट अधिक जीतने वाली सपा मजबूती से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का दम भर रही हैं। सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा खेमे में आए 20 निर्दलीयों ने भाजपा के लिए अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने का रास्ता साफ कर दिया है, लेकिन प्रत्याशी के नाम की घोषणा के साथ ही राजनीति एक बार फिर करवट लेगी, क्योंकि भाजपा के दो उम्मीदवार अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनने को लेकर दावेदारी पेश कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने बताया कि प्रत्याशी की घोषणा शीर्ष नेतृत्व करेगा। जिले से नाम भेज दिया गया। वहां से घोषणा होते ही पार्टी प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया जाएगा। भाजपा मजबूती से चुनाव लडेगी।
विज्ञापन

गोवा के सफर पर जिला पंचायत सदस्य
जिला पंचायत चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ जिले की राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। राजनीति के जानकार अपने-अपने नजरिए से सत्ता और व्यवस्था का गुणा गणित बैठाने में जुटे हैं। इस बीच सूत्रों से खबर मिल रही है कि कुछ जिला पंचायत सदस्य इन दिनों गोवा गए हैं, जो मतदान से एक दिन पूर्व जिले में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed