फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Political Direction in Prominent hand Mata prasad

राजनीतिक दिशा तय करने में प्रबुद्धों का योगदान अहम: माता प्रसाद

Sun, 12 Sep 2021 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Political Direction in Prominent  hand  Mata  prasad
राजनीतिक दिशा तय करने में प्रबुद्ध लोगों का योगदान अहम : माता प्रसाद
विज्ञापन

महराजगंज। राजनीतिक दिशा तय करने में प्रबुद्ध लोगों का योगदान अहम है। प्रबुद्ध वर्ग के परामर्श से किया गया कार्य विफल नहीं होता। समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध लोगों के सम्मान को लेकर गंभीर है। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी इनका सहयोग लेते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें।
यह बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने रविवार को नगर के एक विवाह भवन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई व बढ़ते अपराध से सभी चिंतित हैं। इससे निजात पाने के लिए सपा से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। सपा की सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए। अति विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि विकास परक कार्य सपा की पहचान है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता जन-जन में पार्टी की नीतियों व रीतियों को पहुंचाने का कार्य करें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने कहा कि सपा को सत्ता में वापस लाकर प्रदेश का समुचित विकास किया जा सकता है। पूर्व सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि सत्ता वापसी में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका अहम है। इनसे भी पार्टी की मजबूती की दिशा में आवश्यक विचार-विमर्श किया जाए। अध्यक्षता कर जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत करते हुए पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, सुदामा प्रसाद व विनोद मणि के साथ ही निर्मेष मंगल, इंजीनियर आरके मिश्रा, गीता रत्ना पासवान, सुमन ओझा, डॉ. राजेश यादव, ध्यानेश्वर मणि समेत अन्य ने अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला सचिव दिलीप कुमार शुक्ल, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव क्यामुद्दीन सिद्दीकी, भाई रामलाल यादव, जगदंबा गुप्ता, रामप्रसाद एडवोकेट, रवि यादव, दीपक त्रिवेदी, संजय कुमार, अमरनाथ यादव, विजय बहादुर चौधरी, अमित चौबे, पवन वर्मा, सूरज यादव, विजय जायसवाल, अशोक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का किया गया सम्मान
सम्मेलन में अतिथियों द्वारा जयप्रकाश लाल, राधेश्याम, सुभाष त्रिपाठी, कृपाशंकर, जमाल, फिरोज अहमद, सोमई, प्रभुदयाल, संतराम, श्यामलाल, राजदेव, त्रिलोकी, रामसूरत, राममिलन, शफीक, राणा प्रताप, त्रियुगी नरायन, बेचन, दुर्गावती, मेवाती समेत अन्य लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को शाल देकर सम्मानित भी किया गया। शायर के रूप में हामिद हिंदी को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक मंच ने भी किया मनोरंजन
समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, राजाराम भारती आदि की टीम ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। चिलचिलाती धूप व गर्मी से कार्यक्रम स्थल पर बैठे लोग परेशान दिखे, मगर कलाकारों की प्रस्तुति ने उन्हें वहां बांधे रखने का कार्य किया। इससे पूर्व पूजन-अर्चन व शंखनाद से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

पूर्व विधान सभा अध्यक्ष का हुआ स्वागत
धानी बाजार। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय पार्टी के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने के लिए सिद्धार्थनगर से महराजगंज जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला जिले की सीमा स्थित सिकड़ा मंदिर चौराहा पहुंचा, वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक विनोद तिवारी, अमित चौबे, परशुराम निषाद, नितेश मिश्रा, अशोक यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed