फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Polio doses given to children on 1,368 booths

1,368 बूथों पर बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

Mon, 11 Mar 2019 01:14 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 11 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
Polio doses given to children on 1,368 booths
1,368 बूथों पर बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले के 1,368 बूथों पर रविवार को बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने जिला अस्पताल में फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया। जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं को भी दवा पिलाई गई। विधायक ने कहा कि जिले के सभी 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉक्टर आईए अंसारी ने बताया कि पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत 1,368 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दवाई पिलाई जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से 3,825 कर्मचारी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 11 मार्च से 878 टीमें जिले में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो  की दवा पिलाने का कार्य करेंगी। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य शामिल रहेंगे। अभियान की सफलता के लिए विभाग की ओर से 268 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इनके अलावा जिले स्तर से छह अधिकारियों को ड्यूटी लगायी गई है। उन्होंने बताया कि पिपरा रसूलपुर में निरीक्षण किया गया। उस समय तक 78 बच्चों को दवा पिलायी जा चुकी थी। उन्होंने महदेवा दूबे गांव का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमएस डॉ. आरबी राम, डॉ. एके राय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में एसएसबी 22वीं वाहिनी की ओर से लखिमा थरूआ एवं चिउरहां गांव में बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। द्वितीय सेनानायक अनुलेश कुमार, सहायक कमांडेंट संचार मुनेश कुमार, सतीश लाल, राजेंद्र सिंह, धनलाल साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed