{"_id":"648626bc302b9af2bb09f754","slug":"police-personnel-line-spot-maharajganj-news-c-7-1-203074-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ठेला व्यापारी को थप्पड़ मारने वाला पुलिस कर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ठेला व्यापारी को थप्पड़ मारने वाला पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
Mon, 12 Jun 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
शनिवार की रात में व्यापारियों ने सिपाही के खिलाफ किया था प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे पर शनिवार की रात सड़क के किनारे ठेला लगाने को लेकर एक सिपाही ने ठेले व्यापारी की पिटाई कर दी थी। इससे अक्रोशित लोगों ने सिपाही को घेर लिया था। पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। ठेला व्यापारी को पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एएसपी ने सिंदुरिया थाने में तैनात आरोपी सिपाही राहुल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, अरनहवा गांव के हरेंद्र गन्ना जूस बेचते हैं। शनिवार की रात वह ठेला लेकर चौराहे पर पहुंचे। इसी दौरान सिंदुरिया थाने के एक सिपाही मौके पर पहुंचा और ठेला सड़क के किनारे लगाने पर धमकी देने लगा। जब ठेला व्यापारी ने इसका विरोध किया तो सिपाही ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।
एक के बाद एक करीब पांच-छह थप्पड़ जड़ने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ठेला व्यापारी को पीटने का लोग विरोध करने लगे। भीड़ देखकर और पुलिस वाले आ गए। सिपाही को वहां से लेकर चले गए। इसके बाद स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन किया। बाद में पहुंची सिंदुरिया थाना पुलिस ने लोगों को शांत कराया। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।