फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police footage reach thieves

फुटेज से चोरों तक पहुंचेगी पुलिस

Sat, 20 Feb 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो-महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो-महराजगंज Updated Sat, 20 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
नगर में हुई चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस सीटीटीवी फुटेज का सहारा लेकर चोरों तक पहुंचेगी।  एसपी ने गंभीरता से लेते संबंधित थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द पर्दाफाश का निर्देश दिया है। पुलिस मामले में पहले ही अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी स्थित आकाश टेलिकाम से चोरों ने मंगलवार को नकदी समेत लगभग ढाई लाख के सामान चुरा ले गए थे।

मामले में पुलिस ने उसी दिन दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया था। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी पवन कश्यप की नगर के हनुमानगढ़ी रोड पर आकाश टेलिकाम से नाम से दुकान है। बुधवार की सुबह दुकान खोले तो देखा कि छत के रास्ते चोरों ने काउंटर बाक्स में रखा 12 हजार नकद और लगभग ढाई लाख मूल्य के मोबाइल व अन्य सामान चुरा लिए हैं।
विज्ञापन


नगर में हाल के दिनों में हुई चोरी की घटना को लेकर एसपी गंभीर हैं। एसपी भारत सिंह यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाया जाएगा। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed