फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police arrest one people

कंटेनर से कबाड़ बरामद, एक हिरासत में

Wed, 14 Jul 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
police arrest one people
कंटेनर से कबाड़ बरामद, एक हिरासत में
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। भारत-नेपाल बॉर्डर के सीमावर्ती क्षेत्रों में मंगलवार की रात को सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार और एसएसबी के सहायक कमांडेंट सोलिन सेलवन एम की संयुक्त टीम ने ठूठीबारी चौक मार्ग पर एक कंटेनर में लदा कबाड़ बरामद किया। इस दौरान टीम ने एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि बॉर्डर से सटे ठूठीबारी चौक मार्ग पर एक कंटेनर दिखा। जिसे संदिग्ध होने पर रोक जांच की गई तो उसमें से कबाड़ बरामद हुआ। वाहन के पास कोई वैध कागजात मौजूद नहीं था। वहीं मौके से टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम फरमुर हशन निवासी हाउस नंबर 669 वार्ड नंबर 18 काले खा वाली गली गणेशगंज पूर्वी जिला पीलीभीत बताया। फरमुर ने कहा कि नेपाल से कबाड़ को लाकर सीमावर्ती क्षेत्रों में इकठ्ठा किया जाता है। उसके बाद कबाड़ को वाहनों के माध्यम भारत के बड़े शहरों में भेजा जाता है। कबाड़ और आरोपित व्यक्ति को ठूठीबारी कस्टम को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed