फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police appealed to traders to install CCTV cameras

Maharajganj News: पुलिस ने व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की

Fri, 10 Nov 2023 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Police appealed to traders to install CCTV cameras
शराब व्यापारियों के साथ बैठक में क्षेत्राधिकारी ने किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। सीसीटीवी कैमरे की मदद से क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगेगी। पुलिस के जांच में निर्दोषों को बचाया जा सकेगा। जबकि असली अपराधियों को सजा मिल सकेगी। उक्त बातें निचलौल थाना परिसर में व्यापारियों के साथ हुई बैठक में क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने कही। इन्होंने सभी शराब व्यापारियों से दुकान के अगल बगल से गुजरने वाली सड़कों पर जल्द सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की।

क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बैठक में शराब व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। कहा कि किसी भी अपराध की जांच पड़ताल में सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका रहती है। कैमरों की मदद से जहां अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। वहीं पुलिस के जांच पड़ताल के बाद निर्दोष बच सकेंगे।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने कहा कि चुनाव में शराब की बिक्री बढ़ जाती है। किसी की दुकान का बाहर की शराब पकड़ी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि अभियान के तहत पुलिस दुकान पर पहुंच जांच पड़ताल करती है। इस दौरान बैजनाथ,मनोज,अशोक जायसवाल,जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed