फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pokhara of Kanshiram Awas will look like Juhu Chowpatty

Maharajganj News: जुहू चौपाटी जैसा दिखेगा कांशीराम आवास का पोखरा

Wed, 20 Sep 2023 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pokhara of Kanshiram Awas will look like Juhu Chowpatty
फोटो
विज्ञापन

-करीब तीन करोड़ रुपये खर्च कर पीपीपी मोड पर कराए जाएंगे विकास कार्य, योजना तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में कांशीराम आवास के पास बने पोखरे की तस्वीर अगले साल तक बदल जाएगी। यह पूरा क्षेत्र मुंबई के जुहू चौपाटी की तरह नजर आएगा। लोग नौकायन से लेकर रंगीन फौव्वारे का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके विकास के लिए तीन करोड़ रुपये की योजना बन चुकी है। पत्रावली तैयार की जा रही है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत इस पोखरे का सुंदरीकरण किया जाएगा।

शहर में भाजपा कार्यालय के करीब पोखरा है। पास में कांशीराम आवास है। पोखरा समेत खाली क्षेत्र करीब एक एकड़ में है। वर्तमान में पोखरा बिलकुल सामान्य है। यहां कोई खास सुविधा नहीं है। किनारे-किनारे दो चार बेंच लगी हैं। शहर के लोग सुबह शाम यहां टहलने आते हैं। अब यह क्षेत्र धीरे-धीरे विकसित होता जा रहा है। इस पोखरे के करीब ही रिसॉर्ट बन कर तैयार हो चुका है। इसके दो माह के संचालित होने की संभावना है। ऐसे में नगर पालिका ने इस इलाके को शहर का आकर्षक स्थल बनाने की योजना तैयार की है। योजना के तहत इस पोखरे को जुहू चौपाटी की तरह विकसित किया जाएगा। अगले साल तक इस क्षेत्र की तस्वीर जुहू चौपाटी की तरह दिखेगी। लोगों के मनोरंजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। समुचित प्रकाश की व्यवस्था के साथ आसपास दुकानें भी रहेंगी। सब कुछ विकसित होने के बाद शहर का यह सबसे अलग क्षेत्र दिखेगा।
विज्ञापन

शहर के 25 मोहल्लों की करीब 60,000 की आबादी को इससे फायदा होगा। वर्तमान समय में शहर में ऐसा कोई स्थान नहीं है, जहां बेहतर संसाधनों के साथ मनोरंजन की सुविधा हो। एक पार्क बना है, लेकिन वहां भी कुछ खास सुविधा नहीं है। इन्हीं सब चीजों को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से पीपीपी मोड पर पोखरे को विकसित करने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। यहां आने वाले न सिर्फ नौकायन कर सकेंगे बल्कि पोखरे में बनने वाले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में मनपसंद व्यंजन का आनंद भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पोखरे पर यह रहेगी प्रमुख सुविधा
-सेल्फी प्वाइंट बनेगा
-वेंडिंग जोन, फूड जोन
-सीटिंग जोन
-फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
-पैडल बोट दो
------
नगर में विकास की बेहतर तस्वीर आने वाले दिनों में दिखेगी। नगर पालिका की ओर से सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
-राधे निगम, वीर बहादुर नगर
----------------
गोरखपुर में रामगढ़ताल में जैसी सुविधा है, उसी तरह से महराजगंज शहर में भी व्यवस्था होगी। शाम को घूमने के लिए एक अच्छी जगह मिल जाएगी।
-अभय वर्मा, शिवनगर
-------------------
इन दिनों शहर में ऐसा कोई बेहतर स्थान नहीं है, जहां सुबह शाम बैठकर कुछ देर वक्त गुजारा जा सके। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट शहर के लिए नया होगा। ऐसी सुविधा यहां नहीं है।
-आस्था त्रिपाठी, बिस्मिल नगर
-------------
बदल रहे महराजगंज की तस्वीर आने वाले दिनों में बेहतर दिखेगी। बच्चों के साथ घूमने के लिए एक अच्छी जगह हो जाएगी। बोट में घूमने के लिए भी मिलेगा।
-रिमझिम चौरसिया, शास्त्री नगर
----------------
पोखरे को पीपीपी मोड पर विकसित करने की कार्य योजना तैयार हो रही है। आने वाले दिनों में जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। तीन चार दिन में ब्लू प्रिंट तैयार हो जाएगा। एक माह के अंदर पीपीपी मोड पर देने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
-आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, महराजगंज
-----------
वर्तमान में शहर में हैं दो पार्क
वर्तमान में शहर में दो पार्क हैं, जिनमें सामान्य व्यवस्था है। कलक्ट्रेट परिसर में डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क और जिला पंचायत सभागार के सामने डॉ. आंबेडकर पार्क है। इन दोनों पार्क में झूला, बैठने की व्यवस्था है। प्रकाश व्यवस्था के साथ ही रंगाई-पुताई भी हुई है। सुबह शाम पार्क में शहर के लोग टहलने आते हैं।
-------------------
पोखरे के आसपास का बदल रहा नजारा
कांशीराम आवास के पास पोखरे पर वर्तमान में कुछ खास नहीं है, लेकिन आसपास अब नजारा धीरे-धीरे बदल रहा है। पास में ही एक रिसाॅर्ट बनकर तैयार हो चुका है। एक माह बाद इसका संचालन शुरू होगा, तो चहल पहल बढ़ जाएगी। यह हिस्सा शहर से ज्यादा बाहर नहीं है। पास में ही भाजपा कार्यालय है। यहां अक्सर बड़े नेताओं का आना-जाना रहता है। वक्त के साथ बदल रहे माहौल में यहां बहुत कुछ अलग भविष्य में देखने को मिलेगा। आसपास के क्षेत्र के रहने वाले धीरेंद्र, राजेश ने बताया कि गुजरे वक्त में इधर कोई आता नहीं था। आवास बनने के साथ ही पोखरे को ठीक कराया गया, अब आने वाले दिनों में सुविधा बढ़ेगी तो अच्छा हो जाएगा।

--------------------------
बढ़ रहा है आसपास की जमीनों का मूल्य
-पोखरे व रिसॉर्ट के आसपास के क्षेत्र में जमीनों के भाव बढ़ गए है। लोग कहते हैं कि गुजरे वक्त से तीन से चार लाख डिस्मिल जमीन मिलती थी, लेकिन अब छह से सात लाख डिस्मिल जमीन का रेट हो गया है। क्षेत्र में विकास होगा तो जमीनों का भाव आने वाले दिनों में और ज्यादा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed