फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PM Narendra Modi addressing rally in maharajganj for UP Election 2022

महराजगंज में बोले पीएम मोदी: खेती से लेकर मिलिट्री तक, समंदर से लेकर स्पेस तक भारत बना शक्तिशाली

Mon, 28 Feb 2022 02:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Feb 2022 02:28 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि ये घोर परिवारवादी लोग कभी भी भारत को समर्थ और यूपी को सशक्त नहीं बना सकते। इस कोरोना काल में आप लोगों ने देखा है कि कैसे इन लोगों ने भारत के आत्मविश्वास को चोट पहुंचाने की कोई कोशिश नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
PM Narendra Modi addressing rally in maharajganj for UP Election 2022
महराजगंज में पीएम मोदी की जनसभा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महराजगंज में जनसभा को संबोधित किया। यह जनसभा डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के पीछे मैदान में हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय बहुत सी चुनौतियों से गुजर रही है, इन हालातों से कोई भी अछूता नहीं रह सकता। दुनिया के हर नागरिक पर किसी न किसी रूप में इसका असर पड़ता ही है। ऐसी स्थिति में भारत का ताकतवर होना, इस वक्त सबसे बड़ी जरूरत है। खेती से लेकर मिलिट्री तक, समंदर से लेकर स्पेस तक भारत को हर क्षेत्र में शक्तिशाली बनना है। इसलिए देश के इतने बड़े राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सबसे बड़ी है।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि कहा कि ये घोर परिवारवादी लोग कभी भी भारत को समर्थ और यूपी को सशक्त नहीं बना सकते। इस कोरोना काल में आप लोगों ने देखा है कि कैसे इन लोगों ने भारत के आत्मविश्वास को चोट पहुंचाने की कोई कोशिश नहीं छोड़ी। भारत में बनी जिस कोरोना वैक्सीन पर हर हिंदुस्तानी सहित इन घोर परिवारवादियों को भी गौरव होना चाहिए था। उस वैक्सीन के खिलाफ ही इन्होंने देश के गरीबों को भड़काने की कोशिश की।
विज्ञापन


कहा कि भारत में बनी जिस कोरोना वैक्सीन पर हर हिंदुस्तानी सहित इन घोर परिवारवादियों को भी गौरव होना चाहिए था। उस वैक्सीन के खिलाफ ही इन्होंने देश के गरीबों को भड़काने की कोशिश की। दुनिया के बड़े बड़े देश भी आज वैक्सीन लगाने में भारत से काफी पीछे हैं। आज हमारा भारत अपने नागरिकों को पौने 200 करोड़ वैक्सीन डोज मुफ्त लगा चुका है। यही आत्मनिर्भर और शक्तिशाली भारत की ताकत है। लेकिन ये घोर परिवारवादी भारत को ताकतवर नहीं देखना चाहते, कुछ न कुछ रोड़े अटकाते रहते हैं। इसलिए इस चुनाव में एक बार फिर इन्हें हराना है। मैं आज आप सबसे यही कहने आया हूं कि आपको इन घोर परिवारवादियों से सावधान रहना है। जिन जिलों को इन घोर परिवारवादियों ने जितना पीछे धकेला, उनके विकास के लिए हम उतनी ही ज्यादा मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि महाराजगंज इसका भी एक उदाहरण है। आज नेपाल बॉर्डर पर सड़कों का जाल बिछ रहा है। मुख्य सड़कें 4 लेन एवं हाइवे में बदली जा रही हैं। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने  के बाद अब यहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि यही आत्मनिर्भर और शक्तिशाली भारत की ताकत है। लेकिन ये घोर परिवारवादी भारत को ताकतवर नहीं देखना चाहते, कुछ न कुछ रोड़े अटकाते रहते हैं। इसलिए इस चुनाव में एक बार फिर इन्हें हराना है। इस बजट में हमारे सीमा से सटे हुए आखिरी गांवों के विकास के लिए एक विशेष योजना बनाई है। और सिर्फ वादे नहीं किये, बल्कि धन का प्रावधान भी किया है। उसको हमनें नाम दिया है वाइब्रेंट विलेज। इन परिवारवादियों को कहीं आना जाना होता है, तो इनके पास बड़ी बड़ी गाड़ियां होती हैं पलक झपकते ही वो हवा में उड़ सकते हैं। लेकिन गरीब को तो जमीन पर ही रहना होता है।

कहा कि हमनें गरीब और मध्यम वर्ग के सफर को आरामदायक बनाने के लिए सड़कें बनवाई हैं, एक्सप्रेस वे बनवाएं है, आधुनिक ट्रेनें चलवाई है, किसानों के लिए स्पेशल किसान रेल चलाई है, ताकि किसान अपना माल दूसरे शहरों में बेचने के लिए तुरंत पहुंच सके। 100 साल की सबसे बड़ी मुसीबत कोरोना ने पूरी दुनिया को 2 साल से अपनी चपेट में लिया हुआ है। लेकिन ये परिवारवादी आपकी मदद करने की जगह अपने घर में घुसकर बैठ गए, अपने आप को बचाते रहे। वहीं भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों की मदद करते रहे।


कहा कि हमें गरीब की चिंता है। इस कोरोना के कालखंड में मेरे किसी गरीब परिवार के घर में कोई भूखा नहीं सोना चाहिए, इसलिए हमनें उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ गरीबों को राशन देकर, उनको इस मुसीबत से बचाने के लिए सेवाभाव और कर्त्तव्य भाव से काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed