फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PM deliverd on Exam pay programe

सफलता के लिए बच्चों में आत्मविश्वास जरुरी

Sat, 02 Apr 2022 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
PM deliverd on Exam pay programe
‘सफलता के लिए बच्चों में आत्मविश्वास जरूरी’
विज्ञापन

महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सुना। पीएम मोदी ने कहा कि सफलता के लिए विद्यार्थियों को स्वयं के अंदर आत्मविश्वास पैदा करना जरूरी है। संबोधन सुनने के बाद विद्यार्थियों ने उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

जवाहर नवोदय विद्यालय के हाल में लगे प्रोजेक्टर व एलईडी स्क्रीन पर विद्यार्थियों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। एकाग्र होकर पढ़ाई करने व जीवन में सफल होने के लिए परीक्षा को त्योहार मानकर तैयारी करने की प्रधानमंत्री की बात से प्रेरणा लेते हुए भविष्य में अपनी तैयारियों को जारी रखने की बात कही। प्राचार्य डॉ. राकेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़कर विद्यार्थियों को अत्यंत लाभ मिला, उसका असर भविष्य में भी दिखेगा। इस दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक प्रदीप शर्मा, हरिवंश चौरसिया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed