फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pm awas plan benificary also get the lic and gas conection

बीमा व गैस कनेक्शन से लाभान्वित होंगे प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी

Sat, 12 Oct 2019 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
pm awas plan benificary also get the lic and  gas conection
बीमा व गैस कनेक्शन से लाभान्वित होंगे प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी
विज्ञापन

महराजगंज। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को अब उज्जवला गैस कनेक्शन व स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलाया जाएगा। अंगीकार अभियान के तहत इसका लाभ चरणवार उन लाभार्थियों को मिलेगा जिनके आवास का निर्माण पूरा हो जाएगा। प्रथम चरण में निकायों में जिन लगभग 3000 लोगों का आवास बना है उन्हें लाभ दिलाया जाएगा। जैसे-जैसे लाभार्थियों का आवास बन जाएगा उन्हें योजना का लाभ दिलाने की पहल होगी।

नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को बुनियादी सुविधाओं का एहसास कराने के लिए विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने का निर्णय लिया है। मंशा है कि आवास के लाभार्थियों को छत मुहैया कराने के उपरांत उन्हें भोजन व स्वास्थ्य का लाभ भी बेहतर ढंग से दिलाया जाए। अंगीकार अभियान के तहत चरणबद्ध तरीके से लाभार्थियों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन तथा स्वास्थ्य बीमा के लिए आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा जिसके आवास बन चुके हैं। जिनका अधूरा है उनका पूरा बनने के बाद लाभ मिल सकेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी निकायों में एक अंगीकार रिसोर्स पर्सन का भी चयन किया जाएगा। बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन, पौधरोपण, स्वच्छता को लेकर भी विशेष पहल होगा। परियोजना निदेशक पवन अग्रवाल ने कहा कि अंगीकार अभियान से आवास के लाभार्थियों की सामाजिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed