फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Players who passed the belt test received promotion certificates.

Maharajganj News: बेल्ट टेस्ट में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को मिला प्रोन्नति प्रमाण पत्र

Wed, 17 Jan 2024 06:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 17 Jan 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
Players who passed the belt test received promotion certificates.
महराजगंज। शहर के धनेवा स्थित ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रोन्नति प्रमाणपत्र वितरित किया गया। खिलाड़ी बीते वर्ष जुलाई माह में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित बेल्ट टेस्ट में उत्तीर्ण होकर अगले बेल्ट के लिए प्रोन्नत हुए हैं। जिनका बेल्ट प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि शान्वी चौरसिया, प्रशांत, रियांशी जायसवाल, कार्तिक जायसवाल, बीरू चौहान को व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट में प्रोन्नति मिली है। अभ्युदय जायसवाल, सिद्धार्थ जायसवाल को येलो बेल्ट से ग्रीन बेल्ट में प्रोन्नति मिली। साहिल अली, अराध्या त्रिपाठी को ग्रीन बेल्ट से ग्रीन वन बेल्ट में प्रोन्नति मिली है। मयंक कुमार गुप्ता, सिद्धि कन्नौजिया को ग्रीन वन बेल्ट से ब्लू बेल्ट में, सूरज शर्मा को ब्लू वन बेल्ट से रेड बेल्ट में, अंशल प्रियदर्शी, तन्मय प्रियदर्शी, वाजिद अली, अंश प्रजापति, अरशद अली, वीरेंद्र राव, फारूक आज़म को रेड बेल्ट से रेड 1 बेल्ट (प्री ब्लैक बेल्ट) में प्रोन्नति मिली है।
विज्ञापन


जिला सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के द्वारा 27 से 29 जनवरी तक लखनऊ में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। चयनित खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed