{"_id":"65744efdafb10627a50dcd59","slug":"players-increased-their-prestige-by-winning-six-medals-including-two-gold-in-the-state-level-competition-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-11288-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राज्य स्तरीय स्पर्धा में दो स्वर्ण समेत छह पदक जीत खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राज्य स्तरीय स्पर्धा में दो स्वर्ण समेत छह पदक जीत खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान
Sat, 09 Dec 2023 04:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 09 Dec 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मिर्जापुर में हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा में जिले के खिलाड़ियों ने छह पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की ओर से जीते गए पदकों में दो स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर शिक्षक-शिक्षिकाओं व अन्य खिलाड़ियों ने प्रसन्नता जताई है।
माध्यमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए कुल 19 खिलाड़ियों को विभिन्न आयु वर्ग में हिस्सा लेने के लिए चुना गया था। इसमें से अंडर 17 बालक वर्ग में जुबेर अहमद एवं अंडर 19 बालिका वर्ग में शांभवी सिंह ने स्वर्ण पदक जीत अपना नाम राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए पक्का कर लिया। अंडर 17 बालक वर्ग में अफजल अली ने रजत पदक एवं अंडर 17 बालिका वर्ग में राधिका, बालक वर्ग में राममिलन यादव व अंडर 19 बालक वर्ग में अरशद अली ने कांस्य पदक जीतकर स्वयं के साथ अपने विद्यालय के मान बढ़ाया। राज्य स्तरीय स्पर्धा में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, जीएसवीएस के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह, अखिलेश्वर राव व अमरेंद्र शर्मा, ताइक्वांडो संघ के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।