फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Plantation campaign in CHC Partawal confined to papers

Maharajganj News: सीएचसी परतावल में पौधरोपण अभियान कागजों में सिमटा

Wed, 24 Dec 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Plantation campaign in CHC Partawal confined to papers
सीएचसी पर पड़े पौधे।
परतावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाया गया पौधरोपण अभियान जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण पूरी तरह से विफल होता नजर आ रहा है। अभियान के तहत उपलब्ध कराए गए सैकड़ों पौधे समय पर न लगाए जाने के कारण नष्ट हो गए। अधीक्षक आवास के सामने लंबे समय से रखे गए अधिकांश पौधे सड़ चुके हैं, जबकि कुछ पौधे उसी स्थान पर बेतरतीब ढंग से उग आए हैं। विभाग को पौधरोपण के लिए पौधे तो उपलब्ध कराए गए, लेकिन उन्हें लगाने और उनकी देखरेख की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन


गांव के सुनील, अनिल, पुनीत, प्रमोद आदि लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पौधों को लगाया जाता और उनकी नियमित देखभाल की जाती, तो आज सीएचसी परिसर हरियाली से आच्छादित होता। लोगों का आरोप है कि पौधे उपलब्ध हुए करीब छह माह बीत चुके हैं, लेकिन इस दौरान एक बार भी पौधरोपण का प्रयास नहीं किया गया। अधीक्षक डाॅ. अनिल जायसवाल ने बताया कि पौधरोपण के लिए मिले पौधों को सभी पीएचसी व उपकेंद्रों पर वितरित कर दिया गया था। कुछ पौधे उतारते समय खराब हो गए थे जो वहीं रखा रह गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed