{"_id":"65d49487a4b6eafe48000fd1","slug":"plan-failed-before-giving-exam-reached-jail-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116210-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परीक्षा देने से पहले योजना फेल, पहुंचा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परीक्षा देने से पहले योजना फेल, पहुंचा जेल
Tue, 20 Feb 2024 05:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 20 Feb 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले के चौक बाजार दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने से पहले ही आरोपी अनू उर्फ पप्पू की योजना फेल हो गई। मुखबिर से मिली सूचना के बाद स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चौक पुलिस ने आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह की तहरीर के अनुसार, 17 फरवरी को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में उनकी ड्यूटी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार में लगी थी। इसी बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त परीक्षा केंद्र पर एक युवक दूसरे परीक्षार्थी के स्थान फर्जी प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड की मदद से परीक्षा देने पहुंचा है। परीक्षा शुरू होने के बाद कुछ परीक्षार्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई। इसी दौरान कमरा नंबर 29 में पहुंचा तो देखा की अनुक्रमांक 3780987 सम्हारू निषाद के पास मिले प्रवेश पत्र से उसकी फोटो मेल नहीं खा रही थी। आशंका होने के बाद बोर्ड से प्राप्त उपस्थिति पत्रक से परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी की फोटो मिलाई गई। उससे भी फोटो मेल नहीं हुआ, फिर अभ्यर्थी से सख्ती से पूछताछ की गई, जिस दौरान उसने कहा की वह सम्हारू निषाद निवासी बेल टिकरा थाना पनियरा की जगह परीक्षा दे रहा है। जबकि उसका नाम अनू उर्फ पप्पू कुमार निवासी जफराबाद थाना देसारी जिला वैशाली बिहार है। सम्हारू निषाद के स्थान पर परीक्षा देने के लिए संतोष नाम के एक व्यक्ति ने उसे 20 हजार रुपये दिए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी अनू उर्फ पप्पू कुमार, सम्हारू निषाद का चालान कर दिया गया है। जबकि तीसरे आरोपी संतोष की तलाश की जा रही है।