फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Physician not available in 11 CHC

स्वास्थ्य 16-57-39

Sun, 22 May 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Physician not available in 11 CHC
फिजिशियन के बगैर संचालित हो रही जिले की 11 सीएचसी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसका कारण यह है कि मानक के सापेक्ष स्टाफ एवं चिकित्सक की तैनाती नहीं है। जिले के 15 सीएचसी में महज चार पर फिजीशियन की तैनाती है, ऐसे में लोगों को बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिससे मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे दर पर इलाज कराना मजबूरी हो गया है।
जिले में एक लाख की आबादी पर एक सीएचसी के संचालन किया जाता है। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक के पद को सृजित कर उनकी तैनाती की जाती है। जिससे यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके, लेकिन जिले की सीएचसी में सृजित पद के सापेक्ष डॉक्टरों की तैनाती न होने से मरीजों को निजी अस्पताल में महंगे इलाज कराने पड़ रहे हैं, नहीं तो लंबी दूरी तय कर जिला अस्पताल में इलाज के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सदर, घुघली, सिसवां, बृजमनगंज, नौतनवां, परतावल, पनियरा, फरेंदा, धानी, मिठौरा, अड्डा बाजार, नौतनवां, लक्ष्मीपुर और पनियरा का मंसूरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जाता है। इसमें से केवल लक्ष्मीपुर, घुघली, निचलौल और परतावल में फिजिशियन की तैनाती है। अन्य 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फिजिशियन के पद रिक्त चल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर माह खाली पदों की सूचनाएं शासन को भेजे जाने का दावा किया जाता है, लेकिन रिक्त पदों पर डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जिले में तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फिजिशियन की तैनाती है। अन्य खाली पदों की सूचना शासन को भेजी गई है। डॉक्टरों के आते ही तैनाती दी जाएगी, जो संसाधन है उसमें बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में जहां भी फिजिशियन के पद खाली है वहां एमबीबीएस डॉक्टरों से जरूरी इलाज कराया जा रहा है।
डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed