फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pharmacists started work boycott

फॉर्मासिस्टों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

Fri, 07 Dec 2018 12:39 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 07 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pharmacists started work boycott
फॉर्मासिस्टों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। रिक्त पदों पर तैनाती, वेतन विसंगतियों को दूर किए जाने सहित पांच सूत्री मांगों के समर्थन में जिले के अस्पतालों में तैनात फॉर्मासिस्टों ने बांहों में काली पट्टी बांधकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को शुरू कर दिया। यह कार्य बहिष्कार तीन दिन जारी रहेगा। फॉर्मासिस्टों ने मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सिसवा क्षेत्र में स्थित अस्पतालों के फॉर्मासिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर डिप्लोमा फॉर्मासिस्टों की भर्ती व वेतन विसंगतियां दूर किए जाने सहित पांच सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदेश के फॉर्मासिस्टों 6 दिसंबर से दो घंटे का तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू किया है। जिला संरक्षक सत्येंद्र सिंह, हरिराम कन्नौजिया, आनंद पटेल, शैलेष मिश्रा आदि ने चेतावनी दी कि उनकी मांगें अविलंब पूरी नहीं हुई तो 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया जाएगा। इस दौरान शैलेश पांडेय, गौरी शंकर सिंह, उमेश चन्द गुप्ता व रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed