{"_id":"66c21680d4c7ce82b10b5867","slug":"pharmacist-is-seeing-patients-staff-nurse-is-making-prescriptions-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129239-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फार्मासिस्ट देख रहे मरीज, स्टाफ नर्स बन रहीं पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फार्मासिस्ट देख रहे मरीज, स्टाफ नर्स बन रहीं पर्चा
Sun, 18 Aug 2024 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 18 Aug 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। मेले में महज औपचारिकता पूरी कर जिम्मेदार किनारा कस ले रहे हैं। रविवार को पड़ताल में चिकित्सकों की जगह फार्मासिस्ट मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज फार्मासिस्ट से ही दवा लेकर घर चले गए। वहीं स्टाफ नर्स पर्चा बनाते मिली।
सुबह 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार में मरीजों की भीड़ जुटी हुई थी। फार्मासिस्ट सुदामा यादव मरीज देखकर दवा दे रहे थे। स्टाफ नर्स शीला सिंह पर्चा बना रही थीं। वार्ड ब्वाॅय बृजेश कुमार दवा वितरित कर रहे थे। मरीज सुनैना ने बताया कि उन्हें टायफायड है। आरोग्य मेले में चिकित्सक नहीं मिले तो फार्मासिस्ट से जांच कराकर दवा लेनी पड़ी। सुधा ने बताया कि पेट में दर्द हो रहा है। दवा मिली है। एक खुराक खाने के बाद दर्द से थोड़ा आराम मिला है। शकुंतला ने बताया कि कमर व पैर में दर्द है। चिकित्सक न मिलने पर फार्मासिस्ट से इलाज कराना पड़ा। फार्मासिस्ट सुदामा ने बताया कि जरूरत के अनुसार सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं। बेहतर ढंग से इलाज करने का प्रयास जारी है।
11:50 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल गुलरिहा में फार्मासिस्ट हरिश्चंद्र अपने कक्ष में बैठे मिले। वार्ड ब्वाय विष्णु कुमार बरामदे में बैठे थे। एएनएम श्वेता भारती मौजूद रहीं। चिकित्सक नहीं थे, फार्मासिस्ट हरिश्चंद्र मरीज देख रहे थे। उन्होंने ने बताया कि यहां चिकित्सक की तैनाती कई साल से नहीं है। कुल 11 मरीजों का इलाज किया गया। कजरी गांव के खिरियाहवा टोले के जोखू यादव ने बताया कि दांत में दर्द है। चिकित्सक न होने से किसी तरह से दवा लेकर घर जा रहा हूं। अजगरहा गांव के रामकरन ने बताया कि दाद हुआ है। यहां दवा नहीं मिली है। निजी डॉक्टर से जांच कराने के बाद दवा लेना पड़ेगा। इसी तरह से अन्य मरीजों ने अपनी समस्याओं को बयां करते हुए जिम्मेदारों को लापरवाह करार दिया।
विज्ञापन
सभी डॉक्टरों को समय से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोग्य मेले में मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया गया है। जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं।
-डॉ. राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी