फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   people with abir gulala and color

अबीर गुलाल और रंगों से सराबोर दिखे लोग 

Sun, 04 Mar 2018 12:12 AM IST
maharaganj
maharaganj Updated Sun, 04 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
people with abir gulala and color
त्याेहार - फोटो : amar ujala
फोटो:- 
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो 
महराजगंज। जिले में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रंग, अबीर गुलाल संग हर्षोल्लास के साथ सभी खुशी से गदगद नजर आए। होली गीतों की धुन पर जमकर लोग थिरक उठे। बच्चे, बूढे़, महिलाएं सभी रंगों से सराबोर होकर होली पर्व पर खुशी का इजहार की। नगर के सिविल लाइन मोहल्ले में मारवाड़ी समाज की ओर से फूलों की होली खेली गई। वही अन्य मोहल्लों में भी होली धमूधाम के मनाई गई। सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकस दिखी। 
नगर के सिविल लाइन मोहल्ले में मारवाड़ी समुदाय की ओर से आयोजित सामूहिक होली आकर्षण का केंद्र रही। लोग हर्बल रंगों से सराबोर नजर आए। बिस्मिलनगर, लोहिया, आजाद नगर, पडरी, राजीव नगर, पिपरदेउरा समेत अन्य मोहल्लों में होली मनाई गई। टोली होली गीतों पर झूमते हुए नगर में भ्रमण किए। शाम को नगर के सक्सेना चौक पर नगर के तमाम लोग इकट्ठा हुए। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, शमशुल हुदा खां समेत अन्य लोग सक्सेना चौक पर पहुंचकर लोगों से गले मिलकर खुशी का इजहार किए। 
विज्ञापन

चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सेमरा में होली पर्व पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान लगाए गए थे ताकि गांव में किसी तरह का विवाद न हो सके। इस मौके पर एसडीएम निचलौल देवेश गुप्ता, सीओ रणविजय सिंह, तहसीलदार नरेशचंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेशचंद्र, थानाध्यक्ष अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लेहड़ा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में होली धूमधाम से मनाई गई। बुजुर्गों ने होली के गीत के साथ माहौल को रंगीन बनाया तो युवा वर्ग के लोगों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। 
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सिंदुरिया, परसाचक गोबरही, अमतहा, भागाटार, मिठौरा, जगदौर, हरतोड़वा, मधुबनी, पिपरा-कल्याण पतरेंगवा, लेदवा आदि ग्राम सभाओं में होली धूमधाम से मनाई गई। 
बरगदवां प्रतिनिधि के अनुसार डगरुपुर, बेलहिया, नरायनपुर, देवघट्टी, पिपरा, बेलहिया, शिकारगढ़, मंगलापुर, राजाबारी आदि स्थानों पर होली धूमधाम से मनाई गई।
 
होली में दिखी कौमी एकता की झलक 
 पुंरदरपुर। बसंतपुर गांव के एक मौलाना ने कौमी एकता की मिसाल पेश की। गांव के बच्चों को पिचकारी, रंग और गुलाल दिया। बंसतपुर के रहने वाले शब्बू मौलाना होली के दिन शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे गांव के गोल्डी, अमित, अनुराधा, विशाल, रवि, विनय, आशीष, करन, धीरज, अखिल, आदि को पिचकारी, रंग, अबीर गुलाल आदि दिए 

 
होली गीत पर थिरके एसएसबी जवान
नौतनवां। हरदीडाली गांव में स्थित एसएसबी कैंप पर ग्रामीणों ने एसएसबी जवानों के साथ होली खेली। ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार ने भी होली गीत गया। एसएसबी जवानों ने जमकर मस्ती करते हुए डांस किया। इसके बाद सभी ने मिठाई, पकौड़े और गुझिया खाई और सभी को होली पर्व की बधाई दी। विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने भी कस्बों एवं ग्रामीणों में जमकर होली खेली। विधायक अमनमणि त्रिपाठी जहां अपने सहयोगियों के साथ होली खेलते देखे गए। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी भी भारी हुजूम के साथ लोगों से गले मिले एवं एक दूसरे को बधाइयां दी। चेयरमैन गुड्डू खान भी नगर में भ्रमण कर होली खेली।

फोटो।
सीओ फरेंदा ने वृद्धाश्रम में मनाया होली  
फरेंदा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फरेंदा पुलिस सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गनेशपुर स्थित वृद्धाश्रम में जाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्हें उपहार भेंट किया। फरेंदा क्षेत्र के गनेशपुर में सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी, इंस्पेक्टर सत्येंद्र बहादुर सिंह के साथ अन्य पुलिस कर्मी वृद्धाश्रम में जाकर वहां पर रह रहे 30 लोगों के साथ होली खेली। सीओ उन्हें उपहार भेंट किए। सीओ ने कहा कि त्योहारों की खुशियां बड़े बुजुर्गों के साथ मनाने से बढ़ जाती है।  इंस्पेक्टर सत्येंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि इससे मन को शांति मिलती है। इस मौके पर एसआई अविनाश त्रिपाठी, हरिकेश सिंह, राजेंद्र यादव, विजय चौधरी आदि मौजूद रहे।

फरेंदा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली
फरेंदा। होली का त्योहार फरेंदा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। युवा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। फरेंदा कस्बे में नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल के साथ दर्जनों युवा टोली बनाकर वार्ड में भ्रमण कर घर-घर जाकर लोगों को होली की बधाई दी। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह लोग अबीर गुलाल के साथ स्वागत करते हुए टोली को बधाई देते रहे। ब्लॉक प्रमुख रामप्रकाश सिंह ने अपने आवास पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ जमकर होली खेली। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है। प्रधान संघ अध्यक्ष सूर्यमन यादव, परमात्मा शर्मा, विनोद चौधरी ने होली के पर्व पर लोगों को बधाई दी।



पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने जमकर खेली होली
फोटो:-
पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने जमकर खेली होली
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों संग जमकर होली खेली। जिले के सभी थानेदार एवं क्षेत्राधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुये। होली गीतों की धून पर पुलिस कर्मी खुशी से झूम उठे। अबीर गुलाल लगाकर एक दूजे को होली मुबाकरवाद देने के साथ ही खुशी का इजहार किये। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि त्योहार सभी मिलजुलकर मनाना चाहिये। भागदौड की जिंदगी में थोडा सा वक्त अपने लिये भी निकलना जरूरी है। होली पर्व की महत्ता पर जानकारी देते हुये कर्तब्य के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने की नसिहत दी। इस दौरान एएसपी आशुतोष शुक्ल, सीओ सदर एमपी सिंह, कोतवाल रामदवन मौर्य, सीओ नौतनवां धमेंद्र यादव, नगर चौकी इंजार्च संजय शाही, ओपी चौहान, आरके सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, बृजेश वर्मा, रामपाल यादव समेत अन्य थानेदार एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed