फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   people surrounded and abused electric workers

लोगों ने बिजली कर्मचारियों को घेरकर गालियां और धमकियां दीं, आठ पर केस दर्ज

Mon, 31 Aug 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
people surrounded and abused electric workers
लोगों ने बिजली कर्मचारियों को घेरकर गालियां और धमकियां दीं, आठ पर केस दर्ज
विज्ञापन

ठूठीबारी। ओवर लोडिंग सर्वे करने गए बिजली कर्मचारियों को लोगों ने घेर लिया। जैसे ही इसकी जानकारी निचलौल एसडीओ को हुई तो वह मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने लगे। आरोप है कि उस बीच कुछ लोग एसडीओ की गाड़ी घेरकर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। एसडीओ की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा करदह में 65 केवीए का ट्रांसफर लगा है। उससे गांव के लगभग 200 सौ उपभोक्ता जुड़े हैं। ओवरलोड के कारण गांव में बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी होती रहती है। ओवर लोडिंग सर्वे करने आई विद्युत टीम को लोगों ने घेरकर विरोध प्रकट किया। एसडीओ उपेंद्र चौरसिया ने बताया कि गाड़ी को घेरकर ग्रामीण अपशब्द बोल रहे थे।
विज्ञापन

साथ ही कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि एसडीओ की तहरीर पर आरोपित ओंमकार मिश्रा, सूर्यजीत मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, रामा पासवान, मुन्ना गुप्ता, रत्नेश कुशवाहा, तुलसी प्रजापति, कपिल प्रजापति पर सरकारी काम में बाधा डालने, एकजुट होकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट पर उतारू होने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed