{"_id":"61cf3e279d08fc6310729172","slug":"people-prosted-against-curruption-maharajganj-news-gkp42199128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्की सड़क निर्माण में अनियमितता पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्की सड़क निर्माण में अनियमितता पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पक्की सड़क निर्माण में अनियमितता पर प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा कल्याण रामजानकी मंदिर से सोनवल ग्रामसभा तक बन रही पक्की सड़क में अनियमितता का आरोप लगाकर सोनवल के ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।
ग्राम सभा निवासी गुड्डु यादव, अविनाश, दुष्यंत, जोगेंद्र, छठु, सुखदेव, परदेशी, सोनू ने आरोप लगाया कि पिपरा कल्याण श्रीराम जानकी मंदिर से सोनवल ग्राम सभा तक पिच रोड की लंबाई 1300 मीटर है और उसकी लागत 58.42 लाख है। इसके निर्माण में अनियमितता की जा रही है। एक लेयर गिट्टी बिछाने के बाद उस पर बिना रोलर चलाए ही दूसरी लेयर की गिट्टी इधर-उधर गिराकर खाना पूर्ति किया जा रहा है। सड़क पर हो रहे पिच निर्माण के लिए बिना फाउंडेशन बांधे सड़क के दोनों तरफ गिट्टियां गिरायी जा रही हैं। सड़क पर एक लेयर गिट्टी ही गिराया गया है। बरसात के मौसम में सड़क पर अक्सर जलभराव हो जाता है, पिपरा कल्याण से लेकर सोनवल सड़क काफी नीचे है, उस पर मिट्टी डालकर गिट्टी गिराना अति आवश्यक है। जिला पंचायत के अवर अभियंता प्रीतम सिंह का कहना कि सड़क निर्माण हो रहा है। अगर अनियमितता हो रही है, तो जांच की जाएगी।
न्याय नहीं मिलने से 12 वें दिन भी अधिवक्ता का धरना जारी
नौतनवां। भूमि पर हुए अवैध कब्जे के मामले में न्याय मिलने की आस में बीते 11 दिनों से धरने पर बैठे अधिवक्ता को जिम्मेदार अधिकारी अब तक न्याय नहीं दिला सके हैं। शुक्रवार को 12 वें दिन भी अधिवक्ता अशोक कुमार जायसवाल नौतनवां तहसील परिसर में ही धरने पर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि न्याय मिलना तो दूर 12 दिन का समय बीतने के बावजूद अब तक किसी सक्षम अधिकारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए आश्वासन देने का भी प्रयास नहीं किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश चंद त्रिपाठी, महामंत्री राजेश कुमार चौधरी, अखिलेश कुमार उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष साधु शरण मिश्र, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक जायसवाल, अमित सिंह, सतपाल सिंह राजपाल, अनिल चौधरी, वीरेंद्र नाथ पांडेय, प्रभाकर पांडेय, रमेश चौधरी, सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि इसी तरह चलता रहा तो जल्द ही बार एसोसिएशन के बैनर तले समस्त अधिवक्तागण का वृहद आंदोलन होगा। संवाद