फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People paid tribute to candle march

लोगों ने कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी

Sun, 17 Feb 2019 12:38 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 17 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
People paid tribute to candle march
लोगों ने कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार की शाम छात्र नेताओं समेत अन्य संगठनों की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। 
विज्ञापन


 पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ बलराम दूबे, अभिषेक शर्मा, आकाश श्रीवास्तव, गिरिजेश, टिंकू मिश्रा, शिरोमणि दूबे आदि ने आतंकवाद के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। संगठन के दीपेंद्र मिश्रा, प्रशांत चौरसिया आदि मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालय कक्ष में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। पिपर देउरा मोहल्ले के युवाओं ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिकारपुर प्रतिनिधि के अनुसार पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ शाम को व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसमें दिनेश जायसवाल, विनोद प्रजापति, रंजय, नुरआलम, महेंद्र मद्धेशिया, धनपत, सोनू मोदनवाल आदि मौजूद रहे। ग्लोरियस एकेडमी के प्रबंधक आनंद कुमार गुप्ता, रजनी, मुस्तफा, ओशिका  के अलावा छात्रों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रमा टेक्निकल काॅलेज ेके शंभूनाथ, सेराजुद्दीन, शाहिल अंसारी, विपिन आदि  ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed