{"_id":"5d73fa158ebc3e014232635f","slug":"pention-maharajganj-news-gkp3207021173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के इंतजार में 19,027 निराश्रित महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के इंतजार में 19,027 निराश्रित महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन के इंतजार में 19,027 निराश्रित महिलाएं
सत्यापन के लिए ब्लॉक स्तर पर लंबित है आवेदन पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। निराश्रित महिलाओं को पेंशन दिलाने में भी व्यवस्था की बदहाली सामने आई है। महिला हितों को लेकर शासन व प्रशासन भले ही जरूरी कदम उठाने का दावा कर रहे हैं मगर हकीकत यह है कि सरकारी कर्मचारी ही व्यवस्था की सफलता में बाधक बने हुए हैं। जिले के विभिन्न ब्लॉकों की कुल 19,027 महिलाएं पेंशन की राह देख रही हैं मगर सत्यापन के अभाव में धनराशि उनके खाते में नहीं भेजी जा रही है। सत्यापन का कार्य ब्लॉकों के जिम्मेदारों को करना है।
जिले के सभी ब्लाकों में 2019- 20 में कुल 28,395 आवेदन सत्यापन के लिए भेजे गए। जिसमें निकायों व ब्लॉकों के कुल 9,368 आवेदनों का ही सत्यापन किया गया। इनमें निकायों के सभी 1,222 तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 8,146 आवेदन पत्रों का ही अब तक सत्यापन हो सका है। सभी ब्लाकों में 19,027 आवेदन पत्र सत्यापन के लिए लंबित है। इनमें सदर ब्लॉक में 819, परतावल में 1,232, पनियरा मेें 1,984, घुघली में 1,161, निचलौल में 1,100, मिठौरा 3,400, सिसवां में 1,389, नौतनवां 2,184, फरेंदा 1,623, बृजमनगंज में 1,428, धानी में 721, लक्ष्मीपुर में 1,927 आवेदन लंबित हैं। सत्यापन न हो पाने के कारण आवेदन करने वाली महिलाओं को पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि निराश्रित महिलाओं के पेंशन संबंधी आवेदन पत्रों के सत्यापन के लिए सभी ब्लाकों को पत्र भेजा गया है। सत्यापन के कार्य में ब्लॅाक स्तर से तेजी नहीं दिखाई जा रही है। इससे धनराशि भेजने में दिक्कत आ रही है।