फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pension approved of 11300 people

जिले में 11,300 नए लाभार्थियों की वृद्धा पेंशन स्वीकृत

Fri, 01 Jan 2021 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
pension approved of 11300 people
जिले में 11,300 नए लाभार्थियों की वृद्धा पेंशन स्वीकृत
विज्ञापन

- पेंशनरों को मिला नव वर्ष का तोहफा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। समाज कल्याण में पेंशन के लिए आवेदन करने वाले जिले के विभिन्न स्थलों के 11,300 आवेदकों को नए वर्ष पर तोहफा मिला है। विभाग द्वारा ऑनलाइन सत्यापन होने के बाद इन सभी पेंशनरों की पेंशन को बृहस्पतिवार की शाम को स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्वीकृति मिलने के बाद से अब इन पेंशनरों को भी अन्य बुजुर्ग पेंशनरों की तरह प्रतिमाह 500 की दर से पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी वीएन सिंह ने बताया कि जिले में इससे पूर्व 99116 पेंशनरों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जा रहा था। अब 11,300 नए पेंशनरों को स्वीकृति दिए जाने से कुल 110416 पेंशनरों को लाभ दिया जा सकेगा। अप्रैल से लेकर अब तक जिले में कुल 24580 पेंशनरों को योजना का लाभ प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि नव वर्ष पर पेंशनरों को राहत देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed