{"_id":"62702a4eac39056f3c2ff555","slug":"pending-works-compleate-in-hurry-maharajganj-news-gkp4355067129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह भर में अवशेष कार्यों का प्रस्तुत करें प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह भर में अवशेष कार्यों का प्रस्तुत करें प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह भर में अवशेष कार्यों का प्रस्तुत करें प्रस्ताव
महराजगंज। परफार्मेंस ग्रांट से जुड़े ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार सप्ताह भर में अवशेष कार्यों का प्रस्ताव प्रस्तुत करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। शिथिलता बरतने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
ये बातें सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित परफार्मेंस ग्रांट से जुड़े जिम्मेदारों की बैठक को संबोधन के दौरान उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव ने कही। उन्होंने कहा कि जिले में परफार्मेंस ग्रांट के तहत चयनित 14 ग्राम पंचायतों में 33 करोड़ के सापेेक्ष 22 करोड़ का कार्य किया जा रहा है जबकि 11 करोड़ के कार्यों का अब तक प्रस्ताव उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिन ग्राम पंचायतों ने मानक के मुताबिक कार्य प्रस्तुत नहीं किया है वे अविलंब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय जिम्मेदार भी समय-समय पर भ्रमण कर ग्राम पंचायतों के विकास पर जोर दें। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखा जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी केबी वर्मा ने कहा कि सचिव व अवर अभियंता कार्यों को तीव्र गति से पूरा कराने की दिशा में पहल करना सुनिश्चित करें। इस दौरान एडीपीआरओ नित्यानंद, जिला समन्वयक एके उपाध्याय, संतोष शुक्ला, मनोज प्रजापति, विशाल कुमार समेत परफार्मेंस ग्रांट से जुड़े सचिव व अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
अभिलेखों को दुरुस्त रखें पटल सहायक
उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव ने जिला पंचायत राज विभाग कार्यालय के निरीक्षण में अभिलेखों को दुरुस्त रखने का निर्देश पटल सहायक को दिया। उन्होंने अधीष्ठान संबंधी सूचना, लंबित आईजीआरएस, सेवानिवृत्त कार्मिकों के पावना के भुगतान, अंत्येष्टि स्थल 2020-21 व 2021-22 के निर्माण की प्रगति, पंचायत भवन के निर्माण व भूमि की उपलब्धता, नवनियुक्त पंचायत सहायकों के उपकरण की उपलब्धता, ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट की उपलब्धता, प्रधानों के प्रशिक्षण, व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों को स्थानांतरित धनराशि व शौचालय निर्माण की स्थिति, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की स्थिति, स्वयं सहायता समूूह के रखरखाव, ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन में ग्राम पंचायतों की स्थिति, ओडीएफ प्लस ग्रामों की प्रगति की स्थिति, बेसलाइन सर्वे की स्थिति की हकीकत को देखा तथा प्रगति को सुधारने का निर्देश दिया।