{"_id":"5c9fc3bcbdec2214107d13bf","slug":"payment-of-400-million-rupees-in-five-days-from-treasury","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोषागार से पांच दिन में 40 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोषागार से पांच दिन में 40 करोड़ का भुगतान
Sun, 31 Mar 2019 01:00 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
कोषागार से पांच दिन में 40 करोड़ का भुगतान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मार्च माह के पांच दिनों में कोषागार कार्यालय से 40 करोड़ रुपये का बिल पास हुआ है। अकेले शनिवार को बीस करोड़ रुपये भुगतान किया गया। मार्च माह के अंतिम दिन 31 मार्च को भी कोषागार खुला रहेगा।
प्रभारी मुख्य कोषाधिकारी रमेश पांडेय ने बताया कि पांच दिनों के बीच कुल 40 करोड़ रुपये का बिल पास किया गया। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक भुगतान सातवें वेतन आयोग के एरियर तथा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यों से संबंधित बिल पर किए गए। मार्च क्लोजिंग को देखते हुए रविवार को भी कोषागार कार्यालय खुला रहेगा। रविवार को प्राप्त होने वाले सभी बिलों का भुगतान रात आठ बजे तक करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। ऐसे में जिन विभागों का कोई बिल लंबित पड़ा हो तो उस विभाग के लोग रविवार को समय से बिल प्रस्तुत कर दें। ताकि भुगतान किया जा सके। इसी क्रम में एआरटीओ आरसी भारती ने बताया कि 31 मार्च को कार्यालय अपने निर्धारित समय से खुलेगा। सभी कार्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम हरिशंकर ने बताया कि सरचार्ज माफी के लिए संचालित समाधान योजना के तहत भुगतान के लिए 31 मार्च अंतिम तिथि है। ऐसे में रविवार को भी सभी उप खंड व कार्यालय खुले रहेंगे। ताकि उपभोक्ता बकाया बिजली बिल जमा कर सकेंगे।