फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patidars clash over land dispute, 10 injured including three women

Maharajganj News: जमीन के विवाद में पटीदारों में मारपीट, तीन महिलाओं समेत 10 घायल

Mon, 25 May 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Patidars clash over land dispute, 10 injured including three women
दोनों पटीदारों के बीच कुछ दिनों से चल रहा था विवाद
विज्ञापन

शनिवार की रात जमीन पर निर्माण कराने की बात को लेकर फिर शुरू हुआ विवाद
नौतनवा। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बैरवा जंगल टोला मर्चहवा में शनिवार की रात जमीनी विवाद को लेकर दो पटीदारों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे बरसाए गए। इसमें तीन महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, बैरवा जंगल टोला मर्चहवा निवासी शिब्बन और प्रमोद के बीच कुछ दिनों से जमीन को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। आरोप है कि जिम्मेदारों ने पिछले सप्ताह विवाद के दौरान दबाव बनाकर सुलह करा दिया था। शनिवार की रात बैरवा जंगल टोला मर्चहवा निवासी शिब्बन ने जमीन को अपना बताकर निर्माण कार्य करा रहा था।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से प्रमोद ने उक्त निर्माण कार्य पर विरोध दर्ज कराया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी, शोर-शराबा सुन दोनों परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में तब्दील हो गई और दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडे बरसाए जाने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस घटना में एक पक्ष से प्रमोद, विनोद, पंजाबी, गुलाबी देवी, माला तथा दूसरे पक्ष से शिब्बन, रमावती, छोटेलाल, धीरज एवं लाल बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में किसी का सिर फटा तो किसी के हाथ टूटे। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed