{"_id":"6a13590490338ac2b80211bd","slug":"passengers-upset-due-to-delay-in-nakaha-jungle-nautanwa-passenger-train-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-177935-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नकहा जंगल-नौतनवा पैसेंजर ट्रेन की लेटलतीफी से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नकहा जंगल-नौतनवा पैसेंजर ट्रेन की लेटलतीफी से यात्री परेशान
विज्ञापन
रविवार को ढाई घंटे देर से नौतनवा पहुंची ट्रेन
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रूट पर संचालित 55071 और 55072 पैसेंजर ट्रेन देर से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। ट्रेन की लेटलतीफी के कारण यात्री अपने गंतव्य पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। रविवार को ट्रेन करीब ढाई घंटे देरी से नौतनवा पहुंची।
यह ट्रेन नकहा जंगल से 3:10 बजे चलकर शाम 5:40 बजे नौतनवा पहुंचती है और शाम 6:55 बजे नौतनवा से नकहा जंगल के लिए प्रस्थान करती है। बताया जा रहा है कि यह पैसेंजर ट्रेन बढ़नी से चलकर नकहा जंगल जाती है और वहां से नौतनवा के लिए आती है। नौतनवा से गोरखपुर तक जाने के लिए यह अंतिम ट्रेन है।
रात में नौतनवा से गोरखपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं है इसीलिए इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ होती है। कई माह से यह पैसेंजर ट्रेन 4 से 5 घंटे देर से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को ट्रेन लगभग ढाई घंटे देर से नौतनवा पहुंची। ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्री काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
नौतनवा, बरवाकला, नईकोट, भगीरथपुर, लक्ष्मीपुर, पुरंदरपुर, झामट, लोकविद्या पीठनगर, आनंदनगर आदि स्टेशनों से हजारों की संख्या में यात्री गोरखपुर तथा अन्य स्थानों के लिए जाते हैं। इंतजार करने के बाद जब ट्रेन के देर से आने की सूचना मिलती है तो लोग परेशान होकर अधिक किराया देकर रोडवेज बस से यात्रा करते हैं। स्टेशन मास्टर राकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन लगभग ढाई घंटे देर से चल रही है। इसलिए यात्रियों को परेशानी हो रही है।