फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Participants face to face with food and clothes

Maharajganj News: अगल-अलग प्रांतों के भोजन व परिधानों से रूबरू प्रतिभागी

Tue, 30 May 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 30 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Participants face to face with food and clothes
चोखराज विद्यालय मे पांच दिवसीय स्काउट गाइड के राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम मे आयोजित व्यंजन प्रतियो
स्काउट व गाइडस ने लगाया खाने व पारंपरिक सामानों का स्टॉल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर में पांच दिवसीय स्काउट गाइड के राष्ट्रीय एकता शिविर के चौथे दिन सोमवार को खानपान व साज-सज्जा के प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने अपने-अपने प्रांतों के मुख्य व्यंजन, पारंपारिक परिधानों व सामानों का स्टॉल लगाया।
कार्यक्रम के प्रथम पाली में स्काउट गाइड्स ने रैली निकाल कर नगर भ्रमण करते हुए स्वच्छता, पौधरोपण के लिए लोगों जागरूक किया। दूसरी पाली में खानपान और साज-सज्जा प्रतियोगिता हुई। इसमें आंध्र प्रदेश के गाइड्स ने बेलल्म पाकम, जेन्तिकलू, आरिशलु, बुन्नी, गुलाबी पुफुबू व्यंजन बनाकर स्टॉल पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बंगाल के स्काउट ने झाउ नृत्य मुकुट, धोती कुर्ता, परंपरागत बंगाली साड़ी का स्टॉल लगाया। कर्नाटक के स्काउट गाइड्स ने राई, मक्का, तिल सहित कई अनाजों के साथ पारंपरिक साज-सज्जा के सामानों की प्रदर्शनी लगाई। मध्यप्रदेश के स्काउट गाइड ने पोहा, जलेबी, दाल, भखुरा, बिहार के दाल बाटी चोखा, यूपी के गाइड्स दाल की भरवा रोटी, सब्जी, खीर परोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कैंप डायरेक्टर अमर बी क्षेत्रीय, कैंप चीफ स्काउट हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, चीफ गाइड कामिनी श्रीवास्तव, नेशनल स्टाफ शैलेंद्र मिश्रा, प्रधानाचार्य गजानंद मणि त्रिपाठी, श्रीनिवास, गौरव सिंह, श्रीराम सिंह, सत्या पांडेय, सविता पांडेय, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर नौसाद अली सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed