{"_id":"655fa3a26b8cf8ee7d0f4626","slug":"park-and-parking-will-be-constructed-with-rs-53-lakhs-buddha-statue-will-be-installed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-10133-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 53 लाख से पार्क व पार्किंग का होगा निर्माण, लगेगी बुद्ध प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 53 लाख से पार्क व पार्किंग का होगा निर्माण, लगेगी बुद्ध प्रतिमा
विज्ञापन
फोटो
- सक्सेना चौक पर स्थित पुराने तहसील परिसर में निर्माण का रास्ता साफ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर के सक्सेना चौक के पास स्थित पुराने तहसील भवन परिसर में पार्क व पार्किंग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पार्किंग छोटी होगी, जिससे कि लोगों को अपने वाहन को खड़ा करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। पार्क में बुद्ध प्रतिमा भी लगेगी। इस कार्य पर कुल 53 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
नगर के पुराने तहसील भवन की खाली भूमि पर पूर्व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बच्चों के लिए बेहतर पार्क निर्माण की योजना बनाई थी। अभी कार्य प्रारंभ भी नहीं हो पाया था कि उनका स्थानांतरण हो गया। उनकी जगह आए जिलाधिकारी अनुनय झा ने पार्क के साथ वहां छोटी पार्किंग बनाने का भी निर्देश दिया। जिसके क्रम में पालिका के अवर अभियंता के देखरेख में नए सिरे से नक्शे को बनवाया गया। नए नक्शे में पार्क के साथ पार्किंग, फव्वारा, बुद्ध प्रतिमा की स्थापना के साथ ही लोगों के बैठने के लिए बेंच आदि की उपलब्धता होगी। इसके साथ ही यह पर्यावरणीय दृष्टि से भी बेहतर होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पार्क के विकसित होने से छुट्टी के दिन लोगों को काफी राहत होगी
शिवनगर के रहने वाले राजकुमार पांडेय ने कहा कि पार्क की स्थापना होने से बच्चों के साथ नगर वासियों को काफी सहूलियत होगी। वे बेहतर ढंग से अपने समय को व्यतीत कर सकेंगे। इंदिरा नगर में रहने वाले शैलेष शर्मा ने कहा कि नगर में एक और पार्क के विकसित होने से छुट्टी के दिन लोगों को काफी राहत होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पुराने तहसील परिसर में पार्क व पार्किंग के निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई है। धनराशि मिलते ही इस पर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। पार्किंग बनने से सड़क किनारे गाड़ियां नहीं होंगी। जाम से भी राहत रहेगी।
आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका