{"_id":"612293768ebc3e79ce55acde","slug":"pankaj-chaodhari-strong-relation-with-ex-cm-kalayan-singh-maharajganj-news-gkp406416781","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से पूर्व सीएम कल्याण सिंह का था गहरा नाता 16-41-02","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से पूर्व सीएम कल्याण सिंह का था गहरा नाता 16-41-02
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से पूर्व सीएम कल्याण सिंह का था गहरा नाता
महराजगंज। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से भारतीय जनता पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। अपने सख्त प्रशासन व कुशल रणनीति के कारण वह बेहद लोकप्रिय थे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने उनका आत्मीय रिश्ता था। पूर्व मुख्यमंत्री को स्मरण करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भावुक हो गए। उनके साथ ही हुई एक एक बातों को उन्होंने साझा करते हुए अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की।
भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि उनसे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से बेहद आत्मीय रिश्ता था। वह उनके दिल्ली के नार्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर अक्सर जाते थे। इसी आवास से उन्होंने 1993 में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। तब सूची के नाम को टाइप करने के लिए विशेष तौर पर मेरे आवास पर टाइप राइटर मंगाया गया था। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के नायक बेहद सरल थे। लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने मेरे नाम पर सहमति तब दी थी। जब मैं मामूली सा नगर निगम का पार्षद था। मेरे नाम का प्रस्ताव मेरे राजनीतिक गुरु डॉ.रमापति राम ने किया तो संस्तुति कलराज मिश्र ने किया। लेकिन अंतिम घोषणा कल्याण सिंह की सहमति के बाद हुई। एक बार मुलाकात होने के बाद नाम से ही पुकारते थे। जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भारत वासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। भगवान राम से यही कामना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने भी गहरी शोक संवेदना प्रकट की। जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, सिसवां विधान सभा के वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर रविवार की सुबह भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल द्वारा अपने नगर स्थित कैंप कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार सिसवां कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया। वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंद बहादुर सिंह व प्रांतीय परिषद सदस्य राम नरायन जायसवाल, दीपक चौधरी, रामेश्वर जायसवाल, अमित अंजन ने गहरा दु:ख प्रकट किया।