फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   panjiri plant

समूह की महिलाओं ने लगाया एक करोड़ का पंजीरी प्लांट

Thu, 31 Mar 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
panjiri plant
भलुहीं गांव में पंजीरी प्लांट लगाया जा रहा।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
समूह की महिलाओं ने लगाया एक करोड़ का पंजीरी प्लांट
विज्ञापन

प्लांट से तीन हजार से अधिक समूह की महिलाएं होंगी लाभान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब पोषाहार भी बनाएंगी। उसी पोषाहार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित किया जाएगा। जिसको लेकर परतावल ब्लाक के भलुहीं में एक करोड़ की लागत से पंजीरी प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट में बीस से अधिक महिलाएं काम करेंगी। जिन्हें आठ हजार रुपया मानदेय दिया जाएगा। कारखाना लगाने में 300 समूहों ने 30-30 हजार रुपये का सहयोग किया है। पंजीरी से जो आय होगा वह उन्हीं समूहों में बांटी जाएगी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने पंजीरी बनाने का प्लांट लगाने का काम शुरू किया है। उसी के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को इससे जोड़ा जा रहा है। बीएमएम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि परतावल ब्लाक के रूद्रपुर भलुहीं में कारखाना लगाया जा रहा है। इसके लिए सभी जरूरी मशीनें आ गई हैं। प्लांट लगाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उम्मीद है कि एक हफ्ते के अंदर प्लांट लगाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। एनआरएलएम की बीएमएम गायत्री राय ने बताया कि एक समूह में औसतन 11 महिलाएं होती हैं। इस प्लांट से 300 समूह जुड़े हैं। इस तरह से इस प्लांट से जो महिलाएं लाभान्वित होंगी उनकी संख्या 3,300 होगी। भलुहीं में आरोग्य प्रेरणा लघु उद्योग द्वारा प्लांट का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed