फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   panchayat bhwan

28.4 करोड़ से जिले में बनेंगे 205 पंचायत भवन

Fri, 31 Jul 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
panchayat bhwan
28.4 करोड़ से जिले में बनेंगे 205 पंचायत भवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ग्राम स्तर पर पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जिले की चिह्नित 205 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण कराया जाएगा। ग्राम निधि व मनरेगा से बनने वाले इन पंचायत भवनों पर कुल 28.4 करोड़ रुपये व्यय होंगे।
जिले में अभी भी बहुत सी ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिनके भवन नहीं हैं। इन पंचायतों को चिह्नित कर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय ने ग्राम निधि व मनरेगा कंवर्जेंस से पंचायत भवनों का निर्माण कराने की योजना बनाई है। भवनों के निर्माण से जहां ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों के उठने-बैठने का एक मजबूत स्थल होगा, वहीं आमजन को भी अपने आवश्यक कार्यों को वहां से कराने मेें सुविधा होगी। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने बताया कि जिले में ग्राम निधि व मनरेगा से कुल 205 पंचायत भवन के निर्माण की व्यवस्था बनाई गई है। इन भवनों पर कुल 28.4 करोड़ रुपये व्यय आएगा। प्रत्येक भवन पर 13.90 लाख व्यय होंगे।
विज्ञापन

परतावल ब्लॉक में बनेेंगे सर्वाधिक पंचायत भवन
ब्लॉकों की स्थिति देखें तो परतावल ब्लॉक में ही सबसे अधिक 30 पंचायत भवन बनेंगे। सदर व सिसवां ऐसे ब्लॉक हैं जहां पर 10 से भी कम पंचायत भवन बनने हैं। धानी ब्लॉक में एक भी पंचायत भवन नहीं बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन में यह होगी व्यवस्था
पंचायत भवन में कमरों के साथ-साथ बिजली, पेयजल व्यवस्था के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप, सोलर लाइट, सूचना बोर्ड आदि की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed