फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panchayat Assistant post vaccant in 24 panchayats

24 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पद रिक्त, बढ़ी समस्या

Mon, 27 Jun 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Assistant post vaccant in 24 panchayats
24 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पद रिक्त, बढ़ी समस्या
विज्ञापन

महराजगंज। जिले की 24 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक का पद रिक्त होने से वहां पर विकास की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। जिम्मेदार यदि समय से उनकी तैनाती सुनिश्चित करा दें तो न सिर्फ गांवों में विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी, बल्कि योजनाओं का बेहतर पर्यवेक्षण भी हो सकेगा।
जिले की 882 ग्राम पंचायतों में अब भी 24 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती नहीं की जा सकी है। पंचायत सहायकों की तैनाती न होने से जहां गांवों में संचालित होने वाले विकास कार्य समय से नहीं हो पा रहे हैं, वहीं योजनाओं का भी बुरा हाल है। ऐसे में जिम्मेदारों ने यदि विशेष पहल करते हुए तैनाती के लिए कवायद प्रारंभ नहीं की तो विकास के बिंदु पर वे गांव काफी पीछे नजर आएंगे। पंचायती राज विभाग के जिम्मेदारों को पंचायत सहायकों के तैनाती की दिशा में विशेष रुचि लेते हुए कार्य करना होगा।
विज्ञापन

-------------
इन गांवों में की जानी है पंचायत सहायकों की तैनाती
जिम्मेदारों के अनुसार तो बृजमनगंज ब्लॉक के बड़िहारी, कवलपुर व लेहड़ा, घुघली के बरवां चमैनिया, बरगदही, बरवां खुर्द, बसंतपुर व गनेशपुर, सदर के सिसवनिया व सिसवा राजा, मिठौरा के कम्हरिया कला, खोस्टा, कुईंया कंचनपुर, मिठौरा, नंदना व सेमरा, नौतनवां के छपवा, देवघट्टी तथा निचलौल में लोहरौली, पिपराकाजी, रायपुर, रामचंद्रही, रामनगर व विषोखोर में पंचायत सहायकों की तैनाती की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
रिक्त पड़े पदों पर चयन के लिए प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही उपरोक्त रिक्त पदों पर चयन का कार्य पूर्ण कराते हुए विकास कार्यों को रफ्तार देने की कोशिश होगी।
- यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed