फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pakistan Murdesh and Shaheed Pankaj Tripathi echo the slogans of the immortal

पाकिस्तान मुर्दाबाद और शहीद पंकज त्रिपाठी अमर रहें के नारों की गूंज

Sun, 17 Feb 2019 12:25 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 17 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Murdesh and Shaheed Pankaj Tripathi echo the slogans of the immortal
पाकिस्तान मुर्दाबाद और शहीद पंकज त्रिपाठी अमर रहें के नारों की गूंज - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा(महराजगंज)। पंकज त्रिपाठी की शहादत पर लोगों की आंखें तो नम थीं लेकिन पाकिस्तान के प्रति गुस्सा भी दिखा। शनिवार को सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर लिए सुरक्षा बल के वाहनों पर काफिला गांव की ओर मुड़ा तो लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी। पाकिस्तान मुर्दाबाद, पंकज त्रिपाठी अमर रहें के नारों के साथ काफिला गांव पहुंचा तो सबकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


शहीद की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए दो पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों के आंखों में आंसू थे तो चेहरे पर गुस्सा भी। सड़क के किनारे खड़े लोग शहीद को नम आंखों से अंतिम विदाई दे रहे थे। शहीद के गांव के अलावा आसपास के गांवों के लोग भी शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े। दुकानें बंद रख दुकानदारों ने नम आंखों से शहीद को विदाई दी। शहीद की अंतिम विदाई के लिए हरपुर से निकली यात्रा जब निकल रही थी कि जगह-जगह स्कूली बच्चे भी पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते दिखे। बच्चे शहीद पंकज भैया अमर रहे के नारे भी लगा रहे थे। भैया फरेंदा, फरेंदा, महदेवा, गोपलापुर, खजुरिया आदि में पुष्प वर्षा कर नम आंखों से विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed