फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pakaj Chawdhri has given Sandesh to all

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री में झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Mon, 06 Dec 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pakaj Chawdhri has given Sandesh  to  all
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार दोपहर सरोजनी नगर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पूर्व उन्होंने आंबेडकर पार्क में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई के प्रति लोगों में जागरूकता फैली। स्वच्छ भारत योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाने से व्यक्ति रोग मुक्त रहता है और एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। अत: हर व्यक्ति को जीवन में स्वच्छता अपनानी चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। स्वच्छ जीवन के लिए स्वच्छता का विशेष महत्व है। स्वच्छता अपनाने से व्यक्ति रोग मुक्त रहता है और एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
विज्ञापन

प्राक्कलन समिति सभापति ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता मानव समुदाय का एक आवश्यक गुण है। यह विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के सरलतम उपायों में से एक है। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने केंद्रीय मंत्री को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, ओम प्रकाश पटेल, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, अजय कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र लोहिया, राकेश अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed