फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pain killer oil stock Dry

गैस की दवाई के दर्द निवारक तेल का स्टाक ड्राई

Sun, 12 Jun 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pain killer oil stock Dry
गैस के दर्द निवारक तेल का स्टॉक ड्राई
विज्ञापन

महराजगंज। जिला अस्पताल के आयुष अनुभाग में गैस की दवाई बीते एक सप्ताह से नहीं है। दर्द निवारक तेल का स्टॉक भी खाली है। हालत यह है कि मरीजों को बाहर से दवा लेनी पड़ रही है।
औसतन एक दिन में करीब 50 से 60 मरीज आयुष अनुभाग में इलाज कराने आते हैं। दवा नहीं मिलने से उनको बाहर से महंगे दाम पर लेनी पड़ती है। आयुष अनुभाग में शनिवार को इलाज कराने आए मरीजों को दर्द निवारक तेल नहीं मिला। इलाज कराने आए उमाकांत ने बताया कि दस दिन पहले आया तो दर्द निवारक तेल मिला था, उससे काफी आराम मिला, लेकिन अब यह दवा नहीं है तो परेशानी होगी। दर्द से मुक्ति के लिए कुछ तो करना ही पड़ेगा। अस्पताल में दवा पता नहीं आएगी। ओपीडी में ज्यादा मरीज गैस कब्ज से पीड़ित आए, उनको गैस की दवा नहीं मिलने से परेशानी हुई। गर्मी की वजह से चर्म रोग से पीड़ित मरीज भी पहुंचे। आयुष अनुभाग में दवाओं की कमी से मरीजों की जेब ढीली हो रही है। मोहनापुर की बसंती देवी ने बताया कि गैस की आयुर्वेदिक दवाई से ही आराम मिला था लेकिन यह दवा नहीं रहने से बाहर से खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बेकार पड़ा टीवी, जिम्मेदार बेखबर
आयुष अनुभाग में शटर के पास टीवी लगा है। देखकर ऐसा लगता है कि जब से वह लगा तब से चला ही नहीं। तार निकला हुआ है। पास में कोई बोर्ड नहीं लगा है। मरीजों एवं तीमारदारों के मनोरंजन के लिए लगा टीवी बेकार पड़ा है, लेकिन इसे ठीक कराने की दिशा में जिम्मेदार बेखबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार से छोड़ रहा प्लास्टर
आयुष अनुभाग में चिकित्सकों के कमरों में प्लास्टर टूट कर धीरे-धीरे गिर रहा है। इसे ठीक कराने की दिशा में जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। चिकित्सक समेत कर्मी सहमे रहते हैं कि कहीं प्लास्टर टूटकर ऊपर न गिर जाए।

कोट
वर्तमान में उपलब्ध दवाएं मरीजों को दी जा रही हैं। गैस एवं दर्द निवारक तेल स्टॉक में नहीं है। आयुर्वेदिक दवाओं के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। सभी मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज कराने का प्रयास जारी है।
-डॉ. अनिल कुमार, आयुष विभाग
कोट
दवाओं को उपलब्ध कराने एवं अन्य समस्याओं को दूर कराने के लिए कारगर पहल की जाएगी। मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
-डॉ. एएम भाष्कर, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed