{"_id":"618188f3090f2717e06c58dc","slug":"outsorcing-labour-protes-maharajganj-news-gkp4150946132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसोर्सिंग मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसोर्सिंग मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
आउटसोर्सिंग मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार
काम के बाद मानदेय नहीं मिलने से कर्मियों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवां बाजार। स्थानीय नगर पालिका परिषद में आउट सोर्सिंग मजदूरों को दो माह से मानेदय नहीं मिलने पर मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर कार्यालय के सामने पर बैठकर नारेबाजी की।
नगर पालिका परिषद को सफाईकर्मी, ड्राइवर, ऑपरेटर व कार्यालय सहायक के रूप में 206 मजदूरों को सेवा प्रदाता एजेंसी की ओर से मानदेय नहीं दिया गया है। कर्मी गोविंद ने बताया कि ठेकेदार द्वारा दशहरे से पहले वेतन भुगतान करने की बात कही गई थी। लेकिन, दिवाली भी आ गई। अब तक मानदेय भुगतान नहीं किया गया। ऐसे में हम कैसे घर का खर्च चलाएंगे। ईओ रामदुलार यादव का कहना है कि ठेकेदार से संपर्क किया जा रहा है। जैसे ही उससे संपर्क स्थापित होगा। समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। इस दौरान मजदूर अजय, रामु, पिंटू, पूजा, उषा, रमावती, सुभावती, रजनी, रानी, जयंती, सुधीर, सुनील, राजदेव, आकाश, सुंदर, मोनू आदि मौजूद रहे।