फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Outo drivers protested

अवैध वसूली को लेकर हुए आर्टोचालकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 04 Dec 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Outo drivers protested
कलेक्ट्रेट परिसर में ऑटो-मैजिक चालकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। महराजगंज से गोरखपुर रोड पर मैजिक व टेंपो चालकों ने शनिवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वाहन गोरखपुर जाते समय महराजगंज व परतावल में स्टैंड के नाम पर वसूली किए जाने की शिकायत की।

चालकों ने एक स्वर में कहा कि गोरखपुर जाते समय सभी महराजगंज और परतावल में स्टैंड के नाम पर अवैध रूप से वसूली की जा रही है जो ठीक नहीं है। सभी मैजिक चालकों से 70 से 100 रुपये लिए जा रहे हैं। जबकि आजतक इन स्टैंडों की कोई भी नीलामी नहीं हुई है। इसके बाद भी वसूली की जा रही है ऐसे मामले से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। इससे आय भी काफी प्रभावित हो रही है। दबंगई के बल पर वसूली करने के कारण चालकों को दिक्कत हो रही है। इतना ही नहीं, अगर पूछा जाता है तो मारपीट पर उतारू हैं। ऐसे में इस मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए जिससे चालकों को अपने वाहन के संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके। इस मौके पर विपिन पांडेय, गंगा सागर, अनिल सिंह, सुभाष सहानी, राजकिशोर, रघुनाथ, जंत्री, धीरज, जोगिंदर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed