फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   out of list If not link to bitween Rashancard to Adharcard

राशन कार्ड आधारकार्ड लिंक नहीं तो सूची से नाम होगा बाहर

Sun, 13 Oct 2019 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
out of list If not link to bitween Rashancard to Adharcard
राशन कार्ड आधारकार्ड लिंक नहीं तो सूची से नाम होगा बाहर
विज्ञापन

महराजगंज। अगर आपका राशनकार्ड आधार नंबर लिंक नहीं है तो इसे 20 अक्तूबर तक जरूर लिंक करा लें। अगर आधार नंबर लिंक कराने में चूक गए तो राशन कार्ड की सूची नाम काट दिया जाएगा। दो साल पहले सरकारी राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई थी। इसके तहत राशन कार्ड की प्रत्येक यूनिट को आधार नंबर से लिंक करना है। यानी राशन कार्ड में जितने सदस्यों का नाम दर्ज है, सभी के आधार को राशन कार्ड से लिंक किया जा रहा है। विभाग की ओर से बीते 5 अक्तूबर से अभियान चलाकर कार्य किया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 203562 यूनिट अंत्योदय एवं 1654840 पात्र गृहस्थी यूनिट को आधार से लिंक कर दिया गया है। अभी तक अन्त्योदय 18461 एवं पात्र गृहस्थी 129121 यूनिट का आधार लिंक नहीं हो पाया है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से 5 से 20 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बची हुई यूनिट से आधार लिंक कराने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला ने बताया कि सभी कोटेदारों से सरकारी राशन की दुकानों पर ऐसे कार्डधारकों के नाम की सूची चस्पा कराने का निर्देश दिया गया किया है, जो आधार से लिंक नहीं हैं। जो सूची में नाम देखकर 20 अक्तूबर तक अपना आधार नंबर लिक करा सकते हैं। यदि किसी के पास आधार नंबर नहीं है तो वह अपनी पहचान का कोई अन्य सबूत भी दे सकता है। लेकिन आधार कार्ड बनवाए जाने के तुरंत बाद जमा करें। 20 अक्तूबर तक जिन लोगों ने आधार नंबर राशन कार्ड से लिंक नहीं करा पाएंगे उनके नाम राशानकार्ड से काट दिया जाएगा। उन्हें सरकारी राशन नहीं दिया जाएगा। आगे भी आधार लिंक का मौका भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed