फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ot seal fir on three people

आपरेशन थिएटर सील, प्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Sat, 22 Jan 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
ot seal fir on three people
आपरेशन थिएटर सील, प्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- डीएम ने जांच का दिया था निर्देश, स्वास्थ्य विभाग की ओर से हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी कस्बे में अवैध रुप से संचालित एक नर्सिंग होम के आपरेशन थिएटर (ओटी) को सील करके अस्पताल संचालक समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि मुजुरी में एक अस्पताल अवैध रुप से संचालित हो रहा है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। जांच करने पहुंचे अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पाया कि अस्पताल अप्रशिक्षित लोगों की ओर से अवैध रुप से संचालित हो रहा है। इस पर उन्होंने आपरेशन थिएटर को सील करके प्रबंधक श्याम चौहान, चिकित्सक डॉ. केपी यादव व दाई शीला के विरुद्ध पनियरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। डीएम ने कहा कि लोगों की जान जोखिम में डालने वाले अवैध अस्पतालों के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

पिकअप चालक घायल
बृजमनगंज। थाना क्षेत्र के इनायतनगर चौराहे पर शुक्रवार की रात एक ट्रैक्टर एवं पिकअप की टक्कर होने से पिकअप चालक कमलेश निवासी पिपरौली थाना फरेंदा घायल हो गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायल को सीएचसी बृजमनगंज भेजा गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed