फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ORS Demand increase in summer

गर्मी की वजह से 50 फीसदी बढ़ गई ओआरएस की खपत

Sun, 08 May 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
ORS Demand increase in summer
गर्मी की वजह से बढ़ गई ओआरएस की खपत
विज्ञापन

महराजगंज। गर्मी बढ़ने से शहर में ग्लूकोज और ओआरएस घोल की मांग बढ़ गई है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। इतना ही नहीं शरीर में पानी और नमक की कमी हो रही है। जिसकी पूर्ति के लिए बीते दिनों में ग्लूकोज और ओआरएस की मांग मार्च के मुकाबले बढ़ गई है, क्योंकि मार्च में जहां पांच लाख कीमत का ग्लूकोज व ओआरएस दुकानों से बिका था, वहीं अप्रैल में साढ़े सात लाख की बिक्री हुई है।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि जिले करीब 984 मेडिकल स्टोर हैं। इनमें से कुछ मेडिकल स्टोरों से ग्लूकोज और ओआरएस का थोक कारोबार होता है। गर्मी बढ़ने के कारण मार्च में जितनी बिक्री हुई थी। उससे 50 फीसदी अधिक ग्लूकोज व ओआरएस की बिक्री महज 38 दिनों में हुई है। हर दिन जैसे तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। वैसे ही ग्लूकोज व ओआरएस की खपत बढ़ती चली जा रही है।
विज्ञापन

-------------------
इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा संतुलित करता है ओआरएस
निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उमेश चंद सिंह ने बताया कि ओरल डिहाइड्रेशन साल्ट (ओआरएस) की मदद से दस्त के दौरान शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करता है। अधिक पसीना आने की स्थिति में भी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा संतुलित रखने के लिए ओआरएस का घोल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
तेज गर्म हवाओं में बाहर जाने से बचें
डॉ. यशवर्धन ने बताया कि गर्मी में कुछ सावधानियां बरतें तो लू से होने वाली परेशानियों से काफी हद तक सुरक्षित रह सकते हैं। तेज गर्म हवाओं में बाहर जाने से बचें। ज्यादा गहरे रंग के कपड़े न पहनें। ज्यादा देर तक भूखे रहने से बचें और खाली पेट घर से न निकलें। घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो ढीले कपड़े पहनें, ताकि शरीर को हवा मिलती रहे। सूती कपड़े ज्यादा पहने जो पसीने को आसानी से सोख लेते हैं। तेज गर्मी से आकर फ्रिज आदि का ठंडा पानी न पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed