{"_id":"5c48b590bdec2258bd0c7bfe","slug":"organizing-maharajganj-lok-ranjan-festival-from-28-to-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज लोक रंजन महोत्सव का आयोजन अब 28 से 30तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज लोक रंजन महोत्सव का आयोजन अब 28 से 30तक
Thu, 24 Jan 2019 12:12 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज लोक रंजन महोत्सव का आयोजन अब 28 से 30तक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले में 25 जनवरी से शुरू होने वाला तीन दिवसीय महराजंगज लोक रंजन महोत्सव की तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है। अब यह महोत्सव 25 की बजाय आगामी 28 जनवरी से शुरू होगा और 30 जनवरी तक चलेगा। यह निर्णय जिलाधिकारी ने मौसम में हुए परिवर्तन व बरसात के कारण कार्यक्रम स्थल पर कीचड़ लग जाने के कारण लिया है।
तीन दिवसीय महराजगंज लोक रंजन महोत्सव पहले 25 से 27 जनवरी तक होना था। इस बीच जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय बुधवार को जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले लोक रंजन महोत्सव के लिए चल रही तैयारी का जायजा लेने पहुंचे। बारिश के कारण यहां कीचड़ लग गया था। जिलाधिकारी को बताया गया कि कार्यक्रम स्थल पर कीचड़ हो जाने से महोत्सव के दौरान आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कीचड़ की वजह से कार्यक्रम स्थल तक वाहनों को ले जाने व ले आने में भी समस्या हो सकती है। इस बीच महोत्सव की तैयारी प्रभावित होने की बात भी सामने आई। जिलाधिकारी ने बताया कि बरसात के कारण कार्यक्रम स्थल पर कीचड़ लग जाने से महोत्सव की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अब महराजगंज लोक रंजन महोत्सव 28, 29 व 30 जनवरी प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सत्यम मिश्रा, डॉ. घनश्याम पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।