फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   order will have publicity on social media

‘सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए प्रशासन से लेनी होगी अनुमति’

Sat, 08 Jan 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
order will have publicity on social media
‘सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए प्रशासन से लेनी होगी अनुमति’
विज्ञापन

- चुनाव की दृष्टिगत सभी सीएचसी पर व्यवस्था को दुरुस्त रखें जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आचार संहिता के लागू होने के बाद राजनीतिक दलों व उससे जुड़े लोगों को सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए अब प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति चुनाव संबंधी विज्ञापन नहीं चल सकेंगे। विज्ञापन व पेड न्यूज की भी निगरानी की जाएगी।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचन को लेकर आयोजित चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक को संबोधन के दौरान कही। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी व कोरोना के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि वे चुनाव को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड संबंधी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए, जिससे जरूरतमंदों का बेहतर ढंग से इलाज हो सके। अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों को गंभीरता से निभाएं तथा मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। नियंत्रण कक्ष में शिकायतों को प्राप्त किए जाने के दृष्टिगत भी सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। इस दौरान सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर एसडीएम मोहम्मद जसीम, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह तथा विभिन्न विभागों के अधिशासी अभियंता व अन्य जिम्मेदार मौजूद थे।
विज्ञापन

-----------------------------
अनुपस्थिति पर प्रोबेशन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश
डीएम ने बैठक में अनुपस्थित रहने तथा मोबाइल फोन के बंद रहने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने का निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिया। यह भी कहा कि यदि वे कल तक उपस्थित नहीं होते हैं तो शासन को पत्र भी प्रेषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
दिव्यांग मतदाताओं का शत-प्रतिशत मतदान कराने के निर्देश
डीएम ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपनी तरफ से दिव्यांग मतदाताओं की शत-प्रतिशत पोलिंग कराने का कार्य कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed