फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Open Wire danger For mankind

खुले तार से करंट लगने का खतरा, शोपीस बना एक्सपायर फायर सिलिंडर

Wed, 15 Sep 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Open Wire danger For mankind
खुले तार से करंट लगने का खतरा, शोपीस बना एक्सपायर फायर सिलिंडर
विज्ञापन

महराजगंज। सदर तहसील में सुरक्षा मानकों का जरा भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। बरामदे में बोर्ड में लगे खुले तार, मेन स्वीच के पास कटे हुए तार उदासीनता की कहानी बयां करने के लिए काफी हैं। तहसील में भीड़ बढ़ने पर अगर कोई भूल कहीं तार में स्पर्श हो गया तो कभी भी हादसा हो सकता है। स्विच गिराने के दौरान भी अगर चूक हो जाय तो करंट लगने का खतरा है। इसके अलावा आग से बचाव के इंतजाम भी नाकाफी है। तहसील में लगे अग्निशमन यंत्र भी एक्सपायर हो चुका है। लेकिन इसे रिफील नहीं कराया गया। पाइप भी बेकार होने के कगार पर हैं।
सदर तहसील के बरामदे में प्रवेश करने में मेन स्विच लगा है। यहां झूलते हुए कटे तार दिखते हैं। इधर होकर जाने वाले लोगों को सावधानी पूर्वक जाना पडता है। इसके आगे बढ़ने पर सीढ़ी एवं जगले में स्वच्छता की वास्तविक तस्वीर दिखती है। पान की पीक से लाल खिड़की एवं सीढ़ी का कोना दिखता है। वहीं कोने में लगा फायर पाइप भी बेकार होने के कगार है। परिसर में फायर बाक्स के नीचे से रिसाव होता रहता है। यहां वाल भी ठीक नहीं है। परिसर में आग से बचाव के इंतजाम बदहाल हो चुके हैं। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था भी बदहाल है। टोटी के पास गंदगी के वजह से कोई यहां पानी पीने नहीं आता है। वाटर एटीएम भी परिसर में रखा हुआ है।
विज्ञापन

तहसील में जरूरी कार्य से आए चेहरी के गोपाल मणि, कटहरा के दिनेश, चौक बाजार के चंद्रसेन ने बताया कि टोटी के पास गंदगी है। खुले तारों से डर लगता है। लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार ठीक कराने के लिए जिम्मेदार को पत्र भेजा गया है। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अगर कहीं गंदगी है तो उसे साफ करा दिया जाएगा। इसके अलावा जो भी समस्याएं हैं, उसे जल्दी ठीक कराने की कोशिश की जाएगी।
-साई तेजा सीलम, एसडीएम, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed