{"_id":"691b880fc987a207f8064e39","slug":"only-verification-is-not-enough-the-principal-will-have-to-give-an-affidavit-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-164371-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: केवल सत्यापन काफी नहीं, प्रधानाचार्य को देना होगा शपथपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: केवल सत्यापन काफी नहीं, प्रधानाचार्य को देना होगा शपथपत्र
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया है जिले में प्रभावी
2026 की परीक्षा में शामिल हो रहे 70,707 परीक्षार्थी
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया प्रभावी है। बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने के लिए इस बार सिर्फ सत्यापन से काम नहीं चलने वाला बल्कि केंद्र प्रधानाचार्य शपथपत्र भी देंगे।
जनपद में 278 माध्यमिक स्कूलों में से आवेदन प्राप्त स्कूलों में संसाधनों का सत्यापन कार्य प्रभावी है। यह प्रक्रिया 17 नवंबर तक चलने वाली है। सत्यापन के बाद भी केंद्रों से शपथपत्र लिया जाएगा कि स्कूल में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। पिछली बार की तरह बालिकाओं के लिए स्व केंद्र व्यवस्था प्रभावी रहेगी। वहीं वही बालकों का केंद्र भी 12 किमी के परिधि में ही बनाया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर न्यूनतम 250 परीक्षार्थी व अधिकतम 2,200 से अधिक विद्यार्थी नहीं रहेंगे। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए एक कमरे को कंट्रोल रूम बनाना होगा। कंट्रोल रूम से नियमित परीक्षा कक्ष, डबल लॉक, सहित प्रश्न पत्रों की निगरानी की जाएगी।
वर्जन...........
यूपी बोर्ड केंद्र निर्धारण प्रक्रिया प्रभावी है। इस बार गलत सूचना देकर केंद्र बनने की फिराक में रहने वाले स्कूलों की दाल नहीं गलेगी। एपीआई युक्त साफ्टवेयर एप पर खरा उतरने वाले स्कूल ही केंद्र बन सकेंगे।
विज्ञापन
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस